फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   honored girl students

Charkhi Dadri News: बोर्ड परीक्षा परिणाम की सफलता पर छात्राओं को किया सम्मानित

Fri, 03 May 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 03 May 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
honored girl students
बौंदकलां के शहीद सुनील कुमार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मेधावी छात्रा को सम्मानि
बौंदकलां। कस्बा स्थित शहीद सुनील कुमार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें गत दिनों हरियाणा बोर्ड भिवानी से घोषित 12वीं कक्षा के परिणाम में सराहनीय प्रदर्शन करने वालीं छात्राओं को सम्मानित किया गया। आयोजन की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य शमशेर सिंह ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सत्र 2023-24 में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। विद्यालय की 47 छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा दी जिसमें से 21 छात्राओं ने मेरिट हासिल की और शेष 26 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। मुस्कान पुत्री राजपाल ने 500 में से 484 अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 461 अंक लेकर साक्षी पुत्री अरुण शर्मा व चाहत पुत्री जयप्रकाश संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। तानसु पुत्री आशीष कुमार ने 452 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन समिति ने कार्यक्रम आयोजित कर होनहार छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला फौगाट ने शिक्षकों व विद्यार्थियों के प्रयासों को सराहनीय बताया। उन्हाेंने अन्य विद्यार्थियों से भी इन छात्राओं से प्रेरित होकर सफलता पाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए निरंतर अभ्यास और नियमित दिनचर्या भी जरूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed