फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Home voting for voters above 85 years of age and more than 40 percent disabled from today

Charkhi Dadri News: 85 वर्ष से अधिक उम्र और 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांग मतदाताओं की होम वोटिंग आज से

Sun, 19 May 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 19 May 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Home voting for voters above 85 years of age and more than 40 percent disabled from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। लोकसभा चुनाव के लिए 25 मई को आम मतदान होने से पहले जिले के विशेष मतदाताओं के लिए वोटिंग की व्यवस्था की गई है। इनमें 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। इन मतदाताओं की 19 मई से होम वोटिंग शुरू हो जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने 85 प्लस बुजुर्ग और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के मतदान के लिए शेड्यूल बनाकर चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप निर्देश जारी कर दिए गए थे। उन्होंने बताया कि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिले दादरी में 480 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता हैं, जिन्होंने फार्म 12 डी भरकर अपने निवास पर ही वोट डालने का विकल्प चुना है। मतदान की प्रक्रिया को गोपनीय रखा जाएगा। इसकी जानकारी सभी उम्मीदवारों को भी दी जा चुकी है। कोई भी उम्मीदवार स्वयं या अपना चुनाव एजेंट भेजकर इस मतदान प्रक्रिया को दूर से देख सकता है।
विज्ञापन

19 मई और 20 मई को इन मतदाताओं के घर जाकर वोटिंग को संपन्न करवाया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि इस कार्य के लिए पोलिंग टीमों का गठन कर दिया गया है। इन टीमों के साथ पुलिस कर्मचारी भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed