फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Home Minister's Duplicate Latter head issue

भाजपा से टिकट मांगने वाले चाचा-भतीजा ने सीधे सीएम को सौंपा था गृहमंत्री का फर्जी लेटर हेड

Fri, 13 Sep 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Home Minister's Duplicate Latter head issue
म्यूनिसिपल मार्केट में खड़ी पुलिस जीप व अंदर बैठे आरोपी। - फोटो : CharkhiDadri
गृहमंत्री अमित शाह का फर्जी लेटर हेड तैयार करने वाले चरखी दादरी जिले के गांव सांवड़ निवासी आरोपी चाचा-भतीजे ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। बौंदकलां थाने के डीएसपी रमेश ऐलाहबादी ने बताया कि आरोपियों ने रिमांड के दौरान पूछताछ में बताया कि गत एक सितंबर को उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सीधे लेटर हेड दिया था। उसमें विस चुनाव में हरिओम शर्मा को दादरी से टिकट देने की सिफारिश की गई थी। बता दें कि जन आशीर्वाद यात्रा के तहत सीएम मनोहर लाल गत एक सितंबर को चरखी दादरी आए थे।
विज्ञापन

बौंदकलां थाने के डीएसपी रमेश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि हिंडोल टी-प्वाइंट पर जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत करते समय गृहमंत्री अमित शाह का फर्जी लेटर हेड सीएम मनोहर लाल को दिया गया था। पुलिस ने वीरवार को भी दादरी शहर स्थित कंप्यूटर सेंटर पर दबिश दी। सिटी थाने के समीप म्यूनिसिपल मार्केट स्थित कंप्यूटर शॉप पर पुलिस ने वीरवार दोपहर आरोपियों को लेकर पहुंची। यहां पुलिस ने जांच की और इसके बाद लौट गई। सूत्रों की माने तो पुलिस शॉप से कंप्यूटर व प्रिंटर जांच के लिए अपने साथ ले गई है। शॉप संचालक से भी पूछताछ की गई। डीएसपी रमेश ऐलाहाबादी ने बताया कि इस षड्यंत्र में जो भी शामिल हैं, उन सबके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्या था मामला
ज्ञात रहे कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के डीएसपी ने बुधवार को चरखी दादरी जिले के बौंदकलां थाने में गृहमंत्री अमित शाह का फर्जी लेटर हेड तैयार कराने पर सांवड़ निवासी चाचा-भतीजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपी भतीजा गोपाल भारद्वाज हरियाणा पुलिस का जवान है। वह 2008 में पुलिस में भर्ती हुआ था। फर्जी लेटर हेड तैयार कर आरोपी ने सीएम से उसके चाचा हरिओम भारद्वाज को विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बनाने की सिफारिश की थी। पुलिस ने आरोपी गोपाल और हरिओम को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये की गई थीं गृहमंत्री के फर्जी लेटर हेड में सिफारिश
डीएसपी रमेश ऐलाहबादी ने बताया कि गृह मंत्री के फर्जी लेटर हेड का टाइटल व्यक्तिगत संदेश दिया गया था। आरोपियों ने लिखा था कि सांवड़ निवासी हरिओम भारद्वाज पुत्र रामबिलास को विधानसभा चुनाव में गरीब किसान के रूप में पेश करेंगे। सक्रिय कार्यकर्ताओं का दबाव आने पर भी इसमें बदलाव की स्थिति नहीं रहेगी, लेकिन यह सूचना गुप्त रखी जाएगी। प्रत्याशी के रूप में हरिओम शर्मा का नाम फाइनल करने के बाद कार्यकर्ताओं को मनाने की जिम्मेदारी सीएम खुद संभालेंगे। इसके अलावा हरिओम शर्मा के नामांकन के दौरान भी सीएम खुद मौजूद रहेंगे।
टाइपिंग जानता है आरोपी पुलिस जवान गोपाल
डीएसपी रमेश ऐलाहबादी ने बताया कि आरोपी गोपाल हरियाणा पुलिस का जवान होने के चलते टाइपिंग भी जानता है। गिरफ्तारी के समय उसकी तैनाती रेवाड़ी विजिलेंस में थी। पुलिस को शक है कि गोपाल ने खुद ही यह फर्जी लेटर हेड तैयार न किया हो। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।

बौंदकलां डीएसपी रमेश ऐलाहबादी ने बताया कि इस षड्यंत्र में जो भी शामिल हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों से पूछताछ चल रही है और इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। गृहमंत्री का लेटर हेड फर्जी है और इसमें ऊपर अमित शाह की फोटो भी लगाई गई है। लेटर हेड में प्रयोग गृहमंत्री के हस्ताक्षर भी जाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed