फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After a long wait, the insurance company has released Rs 18.17 crore to 12,792 farmers

Charkhi Dadri News: लंबे इंतजार के बाद 12792 किसानों को बीमा कंपनी ने जारी किए 18.17 करोड़ रुपये

Fri, 30 Oct 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 30 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
After a long wait, the insurance company has released Rs 18.17 crore to 12,792 farmers
प्राकृतिक आपदा से खराब फसल।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार किसानों को फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा राशि जारी कर दी गई है। रबी सीजन 2023, रबी 2024-25 और खरीफ 2024 सीजन में फसल नुकसान झेलने वाले 12,792 किसानों के लिए कुल 18 करोड़ 17 लाख रुपये की मुआवजा राशि जारी की गई है।
विज्ञापन

हालांकि खरीफ सीजन 2023 के मुआवजे को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। इस सीजन में फसल नुकसान की भरपाई के लिए किसान लगातार आंदोलन करते आ रहे हैं। वहीं खरीफ सीजन 2024 के तहत 3,223 किसानों को पांच करोड़ 66 लाख रुपये जारी किए गए हैं। अब किसानों की नजर खरीफ 2023 के लंबित मुआवजे पर टिकी है।
विज्ञापन

फसल बीमा कंपनी फसलों में नुकसान की सर्वे करती है। प्रत्येक गांव में किन्हीं चार किसानों के खेतों में फसल की औसत पैदावार का आकलन किया जाता है। खेतों के खेवट व खतूनी नंबरों की जांच करवाई जाती है। इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फसल की कटाई और उत्पादन के आधार पर पैदावार का आंकड़ा तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तत्कालीन सीजन की पैदावार की तुलना पिछले वर्षों के उत्पादन से की जाती है। पिछले सात वर्षों के आंकड़ों में से पांच वर्षों की श्रेष्ठ पैदावार को आधार बनाकर औसत पैदावार निर्धारित की जाती है। किसानों की ओर से दर्ज करवाई गई शिकायतों के आधार पर बीमा कंपनी फसल नुकसान के आकलन के लिए सर्वे करती है। सर्वे के दौरान जिले के अलग-अलग गांवों में फसलों की स्थिति और औसत पैदावार का आकलन किया जाता है।
ओलावृष्टि व जलभराव से हुआ था नुकसान
जिले का कुल कृषि योग्य रकबा दो लाख 73 हजार एकड़ है। जिले में रबी सीजन में गेहूं,चना, जौ, सरसों, मेथी और खरीफ सीजन में बाजरा, धान, कपास, मूंग सहित अन्य फसलों की खेती की जाती है। खरीफ सीजन में बाजरा व रबी सीजन में सरसाें की सर्वाधिक बिजाई होती है। रबी सीजन 2023,रबी 2024-25 व खरीफ 2024 सीजन में मौसमी परिस्थितियों के चलते ओलावृष्टि व जलभराव से नुकसान हुआ था। नुकसान होने पर किसानों को फसल बीमा योजना के तहत बीमा कंपनी को नुकसान की जानकारी दी गई थी। जिसकी सर्वे के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई थी।
अब सरकार ने रबी सीजन 2024-25 के तहत 1537 किसानों को एक करोड़ 26 लाख रुपये फसल नुकसान का मुआवजा जारी किया है। इसी प्रकार खरीफ सीजन 2024 के तहत 3223 किसानों को पांच करोड़ 66 लाख रुपये जारी किए किए हैं। रबी सीजन 2023-24 के तहत आठ हजार 32 किसानों को 11 करोड़ 25 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। खरीफ सीजन 2023 मुआवजा वितरण में अभी संशय बना हुआ है। खरीफ सीजन के तहत बीमा कंपनी की ओर से 12 करोड़ मुआवजा वितरित किया जा चुका है जबकि 30 करोड़ बकाया बताया जा रहा है। इस पर विवाद की स्थिति बनी हुई है। इस मुआवजा के लिए किसान संगठन तीन साल से आंदोलन करते आ रहे हैं। सरकार, बीमा कंपनी व किसानों के बीच तीन माह पहले उच्चस्तरीय बैठक भी हो चुकी है। बैठक में बीमा जारी करवाने पर सहमति बनी थी। अब बीमा कंपनी बैठक के फैसले की समीक्षा करवाना चाह रही है।


वर्जन
केवल खरीफ सीजन 2023 के तहत बीमा की कुछ राशि जारी करनी बाकी है। अन्य पीछे तक का सभी बकाया मुआवजा जारी कर दिया गया है। सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। - राजेश सिहाग, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed