फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Holika Dahan took place in Charkhi Dadri city

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी शहर में 30 और जिले में 300 से अधिक जगहों पर हुआ होलिका दहन

Mon, 25 Mar 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 25 Mar 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan took place in Charkhi Dadri city
चरखी दादरी। जिले में रविवार को होलिका पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। पर्व के लिए महिलाओं और बच्चों में काफी उत्साह नजर आया। शहर में करीब 30 और जिले में 300 से अधिक जगहों पर दोपहर के समय होलिका पूजन कर देर शाम दहन किया गया। बाजारों में सजीं स्टॉलों पर दिनभर बच्चे गुलाल और पिचकारियों की खरीदारी करते नजर आए। रविवार को जिले में 30 क्विंटल से अधिक गुलाल बिकने का अनुमान है।
विज्ञापन

शहर के कई क्षेत्रों में बनाई गई होलिका के पूजन के लिए महिलाएं अपने बच्चों के साथ विशेष परिधान पहनकर पहुंचीं। महिलाओं ने होलिका की पूजा कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के ज्यादातर वार्डाें में उपलों और लकड़ियों से एक-एक और कुछ वार्डाें में दो-तीन हालिका तैयार की गईं। गांवों में भी होलिका पूजन की यही स्थिति रही।
विज्ञापन

शहर में ज्यादातर स्थानों पर बच्चे अपनी मां के साथ ड्राई फ्रूट्स और टॉफी-चॉकलेट की माला पहनकर पूजा करने पहुंचे। शहर में करीब 15,000 महिलाओं ने होलिका पूजन किया और शाम के समय अधिकतर परिवारों के सदस्यों ने होलिका दहन में भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में किस जगह कितनी महिलाओं ने की पूजा
1- एमएचसी के सामने : मातृ-शिशु अस्पताल के सामने होलिका पूजन किया गया। यहां लाधान पाना, पुराना डाकखाना, प्राचीन शिव मंदिर कॉलोनी, बस स्टैंड रोड आदि क्षेत्रों से आई एक हजार से अधिक महिलाओं ने अपने बच्चों के साथ मिलकर पूजा की। इस दौरान महिलाओं ने सिर पर पीलीया भी ओढ़ा।
2- प्राचीन बड़ा हनुमान मंदिर के सामने : यहां झरना घाट, कीकरवासनी क्षेत्र, गोगा मंदिर क्षेत्र, कबीरनगर, गामड़ी क्षेत्र से करीब 1,500 महिलाओं ने कच्चे सूत के साथ होलिका पूजन कर अपने परिवार की सुख, समृद्धि की कामना की। करीब 7:30 बजे यहां होलिका दहन किया गया।
3- बाला वाला जोहड़ क्षेत्र- यहां सुबह करीब 11:30 बजे से होलिका पूजन किया गया। सैनीपुरा, पुराना झज्जर रोड, एपीजे कॉलेज के पीछे स्थित कॉलोनी, रामदास नगर आदि की 1,500 से अधिक महिलाओं ने हाेलिका पूजन में भाग लिया। पूजन के दौरान महिलाओं ने उपले की माला होलिका पर चढ़ाई।
4- अग्रसेन धर्मशाला क्षेत्र- शहर के अग्रसेन धर्मशाला के पास पुरानी अनाज मंडी, गीता भवन कॉलोनी, पुराना दिल्ली रोड, अनाज मंडी के पिछली तरफ वाली कॉलोनी की करीब दो हजार महिलाओं ने अपने बच्चों के साथ होलिका पूजन किया गया। पूजा के दौरान बुजुर्ग महिलाओं का सानिध्य भी देखने के लिए मिला।
- इन क्षेत्रों में हुआ होलिका दहन
शहर के चरखी दरवाजा रोड़, चंपापुरी क्षेत्र, गांधीनगर, शंकर कॉलोनी, प्रेमनगर, बधवाना गेट, कबीरनगर, प्रोफेसर काॅलोनी, कॉलेज रोड, छोटूराम स्कूल के पास होलिका पूजन कर दहन किया गया।


टोडी में महिलाओं ने किया होलिका पूजन



चरखी दादरी। गांव टोडी में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने होलिका की पूजा कर कुशलक्षेम की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने मांगलिक गीत और भजन गाए। महिलाओं ने गोबर की ढाल, गेहूं की बाली, अन्न, चावल और जल से होलिका की पूजा की। महिला शकुंतला देवी ने बताया कि होली हंसी-खुशी और रंगों का त्योहार है। हम एक-दूसरे के जीवन में सुख-दुख को साझा कर जरूरतमंदों की मदद करें। जीवन में खुशियों के रंग भरें। इस दौरान गीना देवी, किताबो देवी, बीता देवी, राज देवी, सोनू देवी, सुनीता देवी, कविता देवी, मधु देवी, श्यालू देवी, आकांक्षा देवी, रिचा, छोटी, करुणा, सोनाक्षी, अंशिका, नित्या, नायरा ने होलिका पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed