{"_id":"67880d9b34ded7493c004f70","slug":"holidays-are-over-schools-will-open-from-today-charkhi-dadri-news-c-21-hsr1020-546145-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: छुट्टियां खत्म, आज से खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: छुट्टियां खत्म, आज से खुलेंगे स्कूल
Thu, 16 Jan 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
हिसार। एक से पंद्रह जनवरी तक सर्दियों के अवकाश के बाद 16 जनवरी से स्कूल दोबारा से खुलेंगे। वीरवार से सभी स्कूल खुल जाएंगे। फिलहाल सुबह 9 बजे से स्कूलों का समय रहेगा। सर्दी अधिक बढ़ने पर अवकाश बढ़ाने का अधिकार प्रदेश सरकार ने उपायुक्त को दिया था, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। सीबीएसई की दसवीं-बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। 15 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। ऐसे में अब स्कूल अवकाश करने के मूड में नहीं हैं।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया ने बताया कि अवकाश खत्म हो गए हैं। इनको बढ़ाने के बारे में कोई निर्देश नहीं आए हैं। स्कूल संचालकों को कोहरे के चलते वाहनों को तय गति में ही चलाने के निर्देश दिए हैं। जिससे बच्चों को सुरक्षित पहुंचाया जा सके।