फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   HJP can have alliance with anyone except BJP, Congress and JJP: Balraj Kundu

भाजपा, कांग्रेस व जजपा को छोड़कर हजपा का किसी से भी हो सकता है गठबंधन : बलराज कुंडू

Sat, 09 Dec 2023 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 09 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
HJP can have alliance with anyone except BJP, Congress and JJP: Balraj Kundu
चरखी दादरी रेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते बलराज कुंडू। संवाद
चरखी दादरी। हरियाणा जनसेवक पार्टी (हजपा) के सुप्रीमो व महम विधायक बलराज कुंडू शनिवार को चरखी दादरी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से रुबरु हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी नई पार्टी 17 दिसंबर को दादरी से विधानसभा मिशन-2024 का आगाज करेगी। दादरी में होने वाली रैली माध्यम से विधानसभा चुनावों का बिगुल फूकेंगे और नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का अभियान शुरू करेंगे।
विज्ञापन

बलराज कुंडू ने अपनी नई पार्टी का विधानसभा चुनाव में गठबंधन होने के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि हजपा का भाजपा, कांग्रेस व जजपा छोड़कर किसी से गठबंधन हो सकता है। साथ ही स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी विधानसभा का चुनाव सीटों के नंबरों पर नहीं लड़ेगी। जहां पार्टी को विचारधारा व जनता से जुड़ा नेता मिलेगा वहीं से प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जाएगा। प्रेसवार्ता में बलराज कुंडू के साथ पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय साहू व प्रदेश प्रवक्ता सुमित मकड़ोली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि हरियाणा में क्षेत्रीय पार्टियों का राजस्थान जैसा माहौल नहीं होगा। आगामी चुनाव में हजपा हरियाणा को नया विकल्प देगी। इस दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जमुना पार के नाम पर लोगों से ठगी की है। कभी मां नैना तो कभी बेटा दुष्यंत ने ठगबंधन से पैसा लूटकर जनता को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि छाेटा देवीलाल बनकर दुष्यंत ने जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया। अब आने वाले समय में जजपा का भाजपा से गठबंधन भी टूटेगा। इस दौरान बलराज कुंडू ने लोकसभा के बजाय महम से ही विधानसभा का चुनाव लड़ने की बात कही। साथ ही कहा कि हजपा लोकसभा चुनाव में भी उम्मीदवार उतार सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article