{"_id":"680546ccf5874de88f0f1ab6","slug":"hisar-rewari-train-will-not-come-this-evening-routes-of-five-trains-have-been-diverted-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-135605-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आज शाम को नहीं आएगी हिसार-रेवाड़ी ट्रेन, पांच ट्रेनों के रूट हुए डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आज शाम को नहीं आएगी हिसार-रेवाड़ी ट्रेन, पांच ट्रेनों के रूट हुए डायवर्ट
Mon, 21 Apr 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। भिवानी-मानहेरू रेल लाइन दोहरीकरण के चलते रेलवे विभाग की ओर से 20 दिन तक 11 ट्रेनों का संचालन 22 अप्रैल से बंद किया गया है। इसके साथ ही शाम को हिसार से रेवाड़ी की ट्रेन 21 अप्रैल से 10 मई तक स्थगित रहेगी। कार्य पूरा होने तक विभाग ने पांच ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया है।
बता दें कि भिवानी से मानहेरू तक सिंगल लाइन बिछाई गई है और इससे ट्रेनों का आवागमन प्रभावित होता है। अब विभाग ने इस दूरी में रेललाइन को दोहरा करने निर्णय लिया है और 22 अप्रैल से इसका कार्य शुरू होगा। 11 मई तक संचालन बंद रहेगा और 12 मई से संचालन यथावत कर दिया जाएगा। विभाग की ओर से भिवानी से रेवाड़ी, रेवाड़ी से भिवानी, हिसार-जयपुर, रेवाड़ी-हिसार आदि ट्रेनें 22 अप्रैल से स्थगित रहेंगी। भिवानी से ढेर का बालाजी जाने व आने वाली ट्रेनें 28 अप्रैल से 8 मई तक स्थगित रहेंगी। प्रयागराज-भिवानी ट्रेन 1 से 7 मई और भिवानी- प्रयागराज ट्रेन 30 अप्रैल से 6 मई तक स्थगित रहेगी। भिवानी-कालका आने व जाने वाली दोनों ट्रेनें 1 मई से 7 मई तक बंद रहेंगी।
इन ट्रेनों का रूट किया डायवर्ट
विभाग की ओर से श्रीगंगानगर से दिल्ली जाने वाली 14029 ट्रेन हिसार, भिवानी बाईपास से रोहतक होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। मेरठ से श्रीगंगानगर जाने वाली 14030 ट्रेन रेवाड़ी से रोहतक, भिवानी बाईपास, हिसार होते हुए जाएगी। दोनों ट्रेनों के रूट 22 अप्रैल से लागू होंगे और 7 मई तक इसी रूट पर चलेंगी। गोरखपुर से बठिंडा जाने वाली 12555 ट्रेन रोहतक, भिवानी बाईपास व हिसार होकर जाएगी। इसका रूट 21 से 15 अप्रैल और 4 से 10 मई तक इसी रूट पर चलेगी। वहीं, बठिंडा से गोरखपुर 12556 ट्रेन हिसार, भिवानी बाईपास से रोहतक होकर आगे जाएगी। इसका रूट 22 से 26 अप्रैल तक बदलेगा और फिर 5 मई 11 तक इसी प्रकार रहेगा।
विज्ञापन
विभाग की ओर से रेल लाइन दोहरीकरण होने के कारण ट्रेनों का संचालन कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है और कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया। अब यात्री रेलवे का सहयोग करें और कुछ दिन तक समय अनुसार ही ट्रेन से यात्रा करें।
-मुकेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक, दादरी