फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   henchmen of gang cheated people of many states including Haryana arrested, caught from Himachal

Cyber Crime: हरियाणा समेत कई राज्यों के लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के 6 गुर्गे गिरफ्तार, हिमाचल से किया काबू

Mon, 11 Mar 2024 05:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 11 Mar 2024 05:00 PM IST
सार

दादरी डीएसपी हेडक्वार्टर विनोद शंकर ने सोमवार दोपहर बाद अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर गिरोह के 6 गुर्गाे को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस टीम जब वहां पहुंची तो साइबर ठगी का पूरा नेटवर्क चलता मिला और मौके से गिरोह के 6 गुर्गाे को दबोचा गया।

विज्ञापन
henchmen of gang cheated people of many states including Haryana arrested, caught from Himachal
दादरी डीएसपी हेडक्वार्टर विनोद शंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑनलाइन एप और नेट बैंकिंग रिवॉर्ड के फर्जी लिंक के जरिये विभिन्न राज्यों के लोगों से साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का चरखी दादरी साइबर थाना पुलिस ने भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने हिमाचल-प्रदेश के परवाणू में दबिश देकर गिरोह के छह गुर्गाे को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली, बिहार, राजस्थान और मध्य-प्रदेश के रहने वाले है। फिलहाल दादरी पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


दादरी डीएसपी हेडक्वार्टर विनोद शंकर ने सोमवार दोपहर बाद अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर गिरोह के 6 गुर्गाे को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने साइबर थाना प्रभारी पीएसआई विशाल कुमार की अगुवाई में एक टीम ने चिकित्सक के साथ हुई 50 हजार की साइबर ठगी के मामले में 10 मार्च को हिमाचल-प्रदेश के परवाणू दबिश दी। वहां टीम को एक आरोपी की लोकेशन मिली थी।
विज्ञापन


पुलिस टीम जब वहां पहुंची तो साइबर ठगी का पूरा नेटवर्क चलता मिला और मौके से गिरोह के 6 गुर्गाे को दबोचा गया। उनसे काफी तादाद में इलेक्ट्रोनिक्स गैजेट, सिमकार्ड, चैकबुक, एटीएमकार्ड समेत अन्य सामान बरामद हुआ। डीएसपी ने बताया कि आरोपी एक ऑनलाइन एप भी चलाते थे और इसके जरिये भी लोगों से ठगी की जाती थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी और उस दौरान कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें किया गया गिरफ्तार
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिला के पीलीबंगा निवासी शवि वत्स व रोहित,बिहार के पटना जिला के गांव दानापुर निवासी राजेश, राजस्थान के गंगानगर निवासी अंकित, दिल्ली के शहादरा निवासी वासु यादव और ग्वालियर के बिरला निवासी आकाश को दादरी साइबर थाना पुलिस ने परवाणू से गिरफ्तार किया है।


आरोपियों से बरामद हुआ ये सामान
आरोपियों से साइबर थाना पुलिस टीम ने 28 मोबाइल, 4 लैपटॉप, एक कंप्यूटर, 46 एटीएम कार्ड, 3 पासबुक, 40 चैकबुक, 76 सिमकार्ड, दो वाईफाई माॅडम बरामद हुए है।

fairplay24.in एप भी चलाता था गिरोह
डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी शवि ने बताया कि उनका गिरोह fairplay24.in एप भी चलाता है। उनका सरगना कोई और है। एप के जरिये लोगों से रुपये दाव पर लगवाए जाते है। इस एप के जरिये भी लोगों से ठगी की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed