{"_id":"678fed6c9b91d025ef06784b","slug":"hemsa-delegation-submitted-memorandum-to-deeo-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-130317-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हेमसा प्रतिनिधिमंडल ने डीईईओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हेमसा प्रतिनिधिमंडल ने डीईईओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
डीईओ कार्यालय परिसर में डीईईओ नवीन नारा को ज्ञापन सौंपते हेमसा कर्मचारी।
चरखी दादरी। हेमसा संबंधित एसकेएस जिला कार्यकारिणी के कर्मचारियों ने 30 जनवरी को पंचकूला स्थित निदेशालय शिक्षा सदन पर होने वाले हल्ला बोल प्रदर्शन को लेकर मंगलवार को निदेशालय के शिक्षा निदेशक के नाम डीईईओ नवीन नारा को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई हेमसा राज्य उप महासचिव विजय लांबा व जिला वरिष्ठ उपप्रधान यशपाल सांगवान ने संयुक्त रूप से की।
उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग में कार्यरत लिपिकों की मांगे निदेशालय स्तर पर काफी समय से लंबित हैं। इससे उन्हें एसीपी व पदोन्नति सहित अन्य लाभ समय पर नहीं मिल पाते और कर्मचारी हताश होकर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। लिपिक से सहायक पदों पर पदोन्नति के मामले पिछले 27 महीनों से मांगे जा रहे है, लेकिन पदोन्नति सूची जारी नहीं की जा रही।
राज्य उप महासचिव विजय लांबा ने बताया कि सरकार लिपिकों लिपिकों के पदों को समाप्त कर रही है। बीते 24 दिसंबर को माध्यमिक शिक्षा निदेशायल निदेशक से हेमसा प्रतिनिधि मंडल ने वार्ता की थी। इसमें अधीक्षक की सूची पिछले वर्ष के 31 दिसंबर तक और सहायक व उप अधीक्षक पद पर पदोन्नति सूची इसी वर्ष की 10 जनवरी तक जारी करने पर सहमति बनी थी। लेकिन 31 दिसंबर को सायं चार बजे बाद अधीक्षक की आधी सूची जारी की गई। इस वर्ष की 20 जनवरी बीत जाने के बाद भी सहायक और उप अधीक्षक पदों पर पदोन्नति सूची जारी नहीं की गई।
विज्ञापन
वरिष्ठ उपप्रधान यशपाल सांगवान ने कहा की गलत तबादला नीति के कारण व संगठन के एतराज जताने के बाद भी ग्रुप सी में सबसे कम वेतन लेने वाले कर्मचारियों को दूसरे जिलों में 150 से 250 किलोमीटर दूर भेज दिया गया है। कर्मचारी पिछले 54 महीनों से अपने गृह जिले में आने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन पांच साल से उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। कर्मियों ने सभी कर्मचारियों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। इस दौरान अधीक्षक राजीव भारद्वाज, उप अधीक्षक विजय शर्मा, सहायक सुमेर, धर्मबीर, सुशील यादव, गायत्री, सुनिता, ब्लाक बौंद प्रधान महाबीर यादव, संगठन सचिव महेंद्र सिंह, दादरी खंड प्रधान नरेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।