फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   helth

गर्भपात करने की सूचना पर प्राइवेट क्लीनिक में जांच-पड़ताल

Tue, 17 Mar 2020 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
helth
क्लीनिक के अंदर जांच करती टीम। - फोटो : CharkhiDadri
क्लीनिक में गर्भपात होने की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो घंटे तक जांच पड़ताल की। जांच के दौरान यहां न तो कोई गर्भवती मिली और न ही गर्भपात संबंधी दवाएं अथवा औजार। देर शाम तक फार्मेसी के स्टॉक की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. नरेंद्र ने बताया कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि चरखी दरवाजा स्थित शांति मेटरनिटी होम पर लकड़ी का गर्भपात करवाया जाना है। उक्त लड़की तीन माह की प्रेग्नेंट है। इसके आधार पर डॉ. नरेंद्र और डॉ. सुनैना को टीम सहित मौके पर जांच करने के लिए भेजा गया। इस कार्रवाई के लिए बीडीपीओ सुभाषचंद को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिटी थाना पुलिस की भी मदद ली।
विज्ञापन

सोमवार को 4 बजे का क्लीनिक का निरीक्षण शुरू किया। 5: 30 बजे तक टीम ने पूरे क्लीनिक की अच्छे से जांच की लेकिन कहीं कोई प्रतिबंधित दवा या गर्भपात में प्रयोग होने वाले औजार बरामद नहीं हुए। डॉ. नरेंद्र ने बताया कि ड्रग्स इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर क्लीनिक के दवाओं के स्टॉक की भी जांच की। वहीं, क्लीनिक संचालक डॉ. राजेश ने बताया कि उन्हें बदनाम करने की नीयत से किसी ने ऐसा किया है। उनके क्लीनिक के बारे में झूठी सूचना विभाग को दी गई है। इससे पहले पिछले चार माह के अंदर स्वास्थ्य विभाग गर्भपात कराने वाले दो गिरोह का भंड़ाफोड़ कर चुका है। वहीं, एमटीपी कीट बेचने पर एक मेडिकल स्टोर भी सील किया गया था। गर्भपात कराने वाले जो दो गिरोह पहले पकड़े गए हैं उनके तार झांसी और दिल्ली से जुड़े मिले थे। उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेड के गद्दे से लेकर छत की टंकी तक खंगाली
क्लीनिक पर दबिश देने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहित आठ महिला और पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहे। टीम ने पूरी बिल्डिंग की तलाशी ली। पहली मंजिल पर रखे गद्दों के अलावा टीम ने छत पर बनी पानी की टंकी की भी जांच की। इसके अलावा क्लीनिक में बने स्टोर सहित अन्य जगहों की भी गहनता से जांच की गई लेकिन टीम को कहीं कुछ नहीं मिला।
हमें सूचना मिली थी कि यहां किसी तीन माह की गर्भवती लड़की का गर्भपात करवाया जाना था। जांच के दौरान क्लीनिक पर ऐसा कुछ नहीं पाया गया।
डॉ. नरेंद्र, नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed