{"_id":"62ffcac199d67f5d783a1882","slug":"help-desk-facility-started-in-rawaldhi-iti-you-can-apply-for-admission-till-21-charkhidadri-news-hsr639604792","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावलधी आईटीआई में हेल्प डेस्क सुविधा शुरू, 21 तक दाखिला के लिए कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावलधी आईटीआई में हेल्प डेस्क सुविधा शुरू, 21 तक दाखिला के लिए कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव रावलधी स्थित आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 अगस्त कर दी गई है। आईटीआई में हेल्प डेस्क की सुविधा भी शुरू की गई है। सामान्य वर्ग के लिए 100 व आरक्षित वर्ग के लिए 50 रुपये आवेदन फीस निर्धारित कर रखी है। छात्राओं के लिए आवेदन की कोई फीस नहीं है। दाखिले के लिए अधिकतम उम्र की भी सीमा निर्धारित नहीं है।
आईटीआई प्राचार्य अजय खोखर ने बताया कि हेल्प डेस्क से उम्मीदवार गाइड लाइन ले सकता है। दाखिले के समय उम्मीदवार को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, मूल निवास, जाति व चरित्र प्रमाण-पत्र आदि साथ लाना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड होना जरूरी है।
प्रधानाचार्य अजय खोखर ने बताया कि संस्थान में 16 व्यवसायों में 584 सीटों के लिए दाखिले होने हैं। इसके अलावा कोपा और कॉस्मेटोलॉजी कोर्स की एक-एक यूनिट है। संस्थान में मैकेनिक मोटर व्हीकल व मैकेनिक डीजल इंजन ट्रेड की भी एक-एक यूनिट दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली में चल रही है। इंजीनियरिंग व्यवसाय जैसे फीटर, वेल्डर, कारपेंटर, टर्नर आदि कोर्सों में दाखिला लेने पर महिला प्रशिक्षणार्थियों को छह हजार रुपये प्रति वर्ष प्रोत्साहन राशि भी प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। इसके अलावा सरकार द्वारा आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति स्कीम भी हैं। अनुसूचित वर्ग के छात्रों और सभी छात्राओं को टूल किट के लिए एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।