फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Heir's turban tied to daughter on father's death, message given to society

पिता के निधन पर बेटी को बांधी उत्तराधिकारी की पगड़ी, समाज को दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Heir's turban tied to daughter on father's death, message given to society
गांव भांडवा में आयोजित शांति यज्ञ में आहुति डालते हुए। - फोटो : CharkhiDadri
बाढड़ा। गांव भांडवा में वेद सिंह आर्य के निधन के बाद उसकी बड़ी बेटी सुकीर्ति को उत्तराधिकारी की पगड़ी बांधी गई। गत 22 जून को वेद सिंह आर्य के देहांत पर बेटियों ने ही अर्थी को कंधा दिया था। आर्य समाज विचारधारा के अनुरूप इस गांव में प्रतिदिन हवन कर दिन की शुरुआत की जाती है।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद सरस्वती एवं आर्यसमाज की विचारधारा के अनुपालक एवं प्रचारक धर्मपाल आर्य धीर शास्त्री के भाई दिवंगत वेद सिहं आर्य की श्रद्धांजलि पर शांति यज्ञ किया गया। इस दौरान बेटी सुकीर्ति के सिर पर पगड़ी बांधकर समाज में बराबरी का संदेश दिया गया। इस दौरान गुरुकुल झज्जर के आचार्य आचार्य विजयपाल योगार्थी, कन्या गुरुकुल पंचगांव की आचार्य जयावती आर्या ने संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त एसडीएम इंद्र सिंह आर्य ने वेद सिंह की तीनों बेटियों को प्रेरणा देते हुए कहा कि वे पुरुषार्थ कर पिता के नाम को रोशन करें। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बलवान आर्य शास्त्री व कुलदीप आर्य शास्त्री ने शांति यज्ञ संपन्न करवाया। इस अवसर पर कन्या गुरुकुल पंचगांव के प्रधान ओमप्रकाश, सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक हवा सिंह आर्य नांधा, आर्यसमाज के मंत्री हरिदत्त आर्य डीपीई, सत्यपाल आर्य, मास्टर टेकराम आर्य, सुमेर सिंह आर्य, जगदीश चंद्र आर्य, यज्ञवीर आर्य, मास्टर रामानंद, राजकुमार आर्य, उमराव आर्य, जयकरण आर्य, विक्रम आर्य, सत्यवान आर्य, सुरेंद्र आर्य, प्रदीप, अजय कुमार शास्त्री, डॉ. महीपाल, लीलाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed