फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Heavy 15 minutes of rain fell on six hours of summer

गर्मी के छह घंटों पर भारी पड़ी 15 मिनट की बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Heavy 15 minutes of rain fell on six hours of summer
दोपहर बाद हुई बारिश के दौरान परशुराम चौक से गुजरती महिला व वाहन। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई जो गर्मी के छह घंटों पर भारी पड़ी। शहर में दो एमएम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और गर्मी का प्रकोप भी कम हुआ। सोमवार को न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह आसमान साफ रहा और दोपहर दो बजे तक तेज धूप खिली। धूप के चलते गर्मी का प्रकोप रहा, जिससे लोग परेशान दिखे। करीब तीन बजे शहर के पश्चिमी छोर में आसमान में बादल छाए। तेज हवाओं के दबाव के साथ बारिश होने लगी। नगर में दो एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश होने के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। रविवार को भी हल्की आंधी आई थी। बारिश के बाद अब मौसम से गर्म हवाओं का दौर खत्म हो गया है। लू का प्रकोप खत्म हो गया है। केरल तट पर मानसून पहुंचने के बाद क्षेत्र मेें 30 जून तक मानसून पहुंचने का अनुमान है। क्षेत्रीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 21 जून को सबसे बड़ा दिन होगा। इस दिन सूर्य धरती के सबसे नजदीक होगा। सूर्य दक्षिण गोलार्द्घ में प्रवेश कर जाएगा, जिससे सूर्य की धरती से प्रतिदिन दूरी बढ़ती चली जाएगी। वहीं, बारिश को खरीफ की फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। कपास, समर मूंग, ज्वार की फसलों में खासा फायदा पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी
रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री था जो कि सोमवार को बारिश के बावजूद बढ़कर 41.3 डिग्री हो गया। वहीं, रविवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री था जो सोमवार को बढ़कर 28.1 डिग्री हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed