{"_id":"662ecf693cabf51127036fe9","slug":"heat-persisted-throughout-the-day-due-to-strong-sunlight-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-116937-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: तेज धूप से दिनभर बनी रही तपिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: तेज धूप से दिनभर बनी रही तपिश
Mon, 29 Apr 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 29 Apr 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी में रविवार दोपहर शहर से गुजरते राहगीर।
चरखी दादरी। क्षेत्र में रविवार को दिनभर तेज धूप खिली। मौसम में तपिश बनी रही। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली और प्रदूषण का अधिकतम सतर 160 एक्यूआई दर्ज किया गया। हवा की गुणवत्ता भी सही रही।
पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगेगा। हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी के बाद वायु की गुणवत्ता में भी सुधार आया है। मौसम विभाग ने मई प्रथम सप्ताह में तेज गर्मी पड़ने की आशंका जताई है। 26 अप्रैल को विभिन्न जिलों में हुई हल्की बारिश एवं ओलावृष्टि की वजह से तापमान नहीं बढ़ सका। सूर्य के धरती के नजदीक पहुंचने तक गर्मी बढ़ती जाएगी। 21 जून को सूर्य की धरती से दूरी सबसे कम होमी।
मौसम विभाग भी मई-जून में लू की चेतावनी दे चुका है। आम लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। धूप में घर से बाहर निकलते समय सिर पर कपड़ा ढांपना चाहिए। शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। तरल पदार्थों का सेवन करें।