फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Health Department sent a demand for 15 generators for uninterrupted power supply at CHC and PHC

सीएचसी और पीएचसी पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भेजी 15 जेनरेटर की डिमांड

Fri, 11 Jun 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Health Department sent a demand for 15 generators for uninterrupted power supply at CHC and PHC
चरखी दादरी। सिविल अस्पताल के बाद अब जिला स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) और पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए योजना तैयार कर ली है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने 15 जेनरेटर की डिमांड भेज दी है और जल्द ही जेनरेेटर पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर जिला प्रशासन का सुविधाएं बढ़ाने पर विशेष फोकस है। सिविल अस्पताल पहले ही हॉट लाइन से कनेक्ट है और यहां निर्बाध बिजली आपूर्ति की सुविधा है। सीएचसी और पीएचसी के लिए भी यही योजना है, लेकिन इससे पहले यहां जेनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाएगी। जिला स्वास्थ्य विभाग ने 15 जेनरेटर का प्रपोजल तैयार करके हेड ऑफिस भेजा है। जिले में शहर के सिविल अस्पताल और मातृ-शिशु अस्पताल समेत गोपी, झोझूकलां और बौंदकलां में तीन सीएचसी हैं। जिले में 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग ने 15 जेनरेटर की डिमांड भेज दी है और इनको सभी सीएचसी और पीएचसी पर लगाया जाएगा, ताकि वहां निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सके।
अमरजीत सिंह मान, डीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed