{"_id":"67bccefc69d5e6d6b906cdba","slug":"health-department-launched-tb-free-campaign-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-132317-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: स्वास्थ्य विभाग ने टीबीमुक्त मुहिम चलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: स्वास्थ्य विभाग ने टीबीमुक्त मुहिम चलाई
Tue, 25 Feb 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
निक्षय वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सांसद धर्मबीर सिंह व साथ में सीएमओ डॉ. राजविंद्र मलिक
चरखी दादरी। स्वास्थ्य विभाग ने टीबीमुक्त मुहिम चलाई है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करने के बाद अब जिला स्वास्थ्य विभाग ने शहर का रुख कर लिया है। अगले 30 दिन में विभाग टीबी के छिपे केस ढूंढ़ने के लिए शहर में 20,000 लोगों की जांच करेगा। इसके लिए गठन के बाद दो टीमों को सोमवार से नगर में उतार दिया गया है। सांसद धर्मबीर सिंह ने सोमवार को नागरिक अस्पताल में टीबीमुक्त मुहिम के तहत दो निक्षय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डिप्टी सीएमओ एवं टीबी नोडल अधिकारी डॉ. संदीप ने बताया कि दोनों निक्षय वाहन में तैनात टीमें अगले 30 दिनों तक शहर के कई क्षेत्रों में जाकर लोगों की जांच करेंगी। इस दौरान अगर किसी में टीबी के लक्षण नजर आते हैं तो उनकी छाती का एक्स-रे किया जाएगा। एक्स-रे रिपोर्ट में लक्षण दिखने पर फिर बलगम का सैंपल लिया जाएगा। सैंपल की जांच ट्रू-नेट और सीबी-नेट मशीन से होगी।
अगर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो तत्काल उपचार शुरू कर मरीज को सरकार की योजना अनुसार लाभ भी प्रदान किया जाएगा। इस दौरान कार्यवाहक सीएमओ डॉ. राजविंद्र मलिक, टीबी नोडल अधिकारी डॉ. संदीप, डॉ. संजय गुप्ता व अन्य डिप्टी सीएमओ मौजूद रहे।