फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Health department gave notice to 60 people after getting larvae

Charkhi Dadri News: लारवा मिलने पर 60 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने दिए नोटिस

Wed, 12 Jul 2023 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 12 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Health department gave notice to 60 people after getting larvae
घर में रखी पानी की टंकी की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
चरखी दादरी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन दिनों बारिश के मौसम में डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि घर-घर जाकर पानी की टंकियों, कूलर, पुराने टायर, हौद आदि की जांच कर उनमें मच्छर के लारवा ही जांच की जा रही है। अब तक लारवा मिलने पर 60 लोगों को विभागीय टीमों ने नोटिस दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जहां भी पोखर, खाली प्लाॅट, गड्ढे आदि हैं और उनमें बारिश का पानी भरा है तो वहां काला तेल डालने के साथ मच्छर प्रजनन रोकने के अन्य उपाय किए जा रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि अभी तक जिले में 1.87 लाख घरों की जांच हो चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मच्छरों से बचाव के लिए घर की टंकी में सरसों के तेल की दो-तीन बूंदे भी डाल सकते हैं।
विज्ञापन

डाॅ. कृष्ण कुमार ने आम नागरिकों से आह्वान किया है कि वे हर रविवार को अपने घर में ड्राई डे मनाएं और पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमलों आदि की सफाई करें। घरों के आसपास गड्ढे को मिट्टी से भरवा दें, पूरी बाजू के वस्त्र पहने और मच्छर रोधी दवा या क्रीम का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed