{"_id":"6818f69657e369790504f860","slug":"haryanas-men-and-women-kabaddi-team-won-bronze-medal-in-senior-federation-cup-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-136465-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हरियाणा की पुरुष और महिला कबड्डी टीम ने सीनियर फेडरेशन कप में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हरियाणा की पुरुष और महिला कबड्डी टीम ने सीनियर फेडरेशन कप में जीता कांस्य पदक
Mon, 05 May 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 05 May 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
विजेता कबड्डी टीम कोच व एसोससिएशन पदाधिकारियों के साथ।
चरखी दादरी। महाराष्ट्र के अमरावती में विदर्भ एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन की ओर से आयोजित चौथी सीनियर फेडरेशन कप कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा की पुरुष और महिला टीमों ने कांस्य पदक जीते हैं।
एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष, पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, चेयरमैन कुलदीप दलाल व सचिव नसीब जांघू ने प्रतियोगिता स्थल पर खिलाड़ियों, कोच एवं टीम प्रबंधकों को बधाई दी।
अध्यक्ष कृष्णलाल पंवार ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। केवल सही दिशा और समर्थन की जरूरत है। हरियाणा ओलंपिक संघ के महासचिव कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी निरंतर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
इस उपलब्धि पर द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता बलवान सिंह, अर्जुन पुरस्कार विजेता अनूप कुमार, संदीप नरवाल, वरिष्ठ कोच बलवान दहिया, बलबीर पहल, अनिल राठी ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।