फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Haryana: Three-day youth festival at Janta College

Haryana: दादरी के जनता कॉलेज में युवा महोत्सव, स्किट में वैश्य कॉलेज, डिक्लेमेशन में आदर्श कॉलेज जीता

Fri, 25 Oct 2024 11:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 25 Oct 2024 11:57 PM IST
सार

दादरी के जनता कॉलेज में शुक्रवार से चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय का तीन दिवसीय युवा महोत्सव शुरू हुआ। 28 महाविद्यालयों के 650 विद्यार्थी 38 विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

विज्ञापन
Haryana: Three-day youth festival at Janta College
स्किट की प्रस्तुति देते हुए भिवानी कॉलेज की टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी दादरी शहर के जनता पीजी कॉलेज में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय युवा महोत्सव का शुक्रवार को आगाज हुआ। तीन दिवसीय महोत्सव में दादरी और भिवानी जिले के 28 महाविद्यालयों के 650 विद्यार्थी 38 विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। पहले दिन स्किट स्पर्धा में वैश्य कॉलेज भिवानी और डिक्लेमेशन में आदर्श कॉलेज भिवानी विजेता बना।

विज्ञापन


सुबह साढ़े 11 बजे मंच दो, तीन व चार पर कार्यक्रम शुरू कराए गए। मुख्य मंच पर दोपहर एक बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें मुख्य अतिथि व विश्वविद्यालय की उपकुलपति दीप्ति धर्मानी, निदेशक डॉ. अश्विनी कुमार, प्राचार्य डाॅ. यशवीर सिंह, जिला परिषद सीईओ प्रदीप कौशिक, आयोजक सचिव डॉ. नीरज गर्ग व डॉ. जयवीर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाद में दीप्ति धर्मानी कार्यक्रम संचालन की अनुमति देकर भिवानी चली गईं।
विज्ञापन


मंच एक पर स्किट कार्यक्रम में झोझूकलां, भिवानी, लोहारू, सीबीएलयू, जनता कॉलेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सभी ने महिला सशक्तीकरण, बेटी बचाओ और आमजन की समस्याओं को अपने कार्यक्रमों के जरिए प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झोझूकलां की टीम ने समाज और अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रस्तुति दी। इसके बाद विश्वविद्यालय की टीम ने खाम-खां की अदालत नामक हरियाणवी स्किट पेश की। भिवानी कॉलेज की टीम ने अपनी यमलोक-अपनी वर्कशॉप नामक स्किट पेश की।

मंच दो पर चार टीमों ने क्लासिकल डांस की प्रस्तुति दी। मंच नंबर तीन पर संस्कृत श्लोक उच्चारण स्पर्धा करवाई गई। इसमें 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इसके बाद एक बजे संस्कृति डिक्लेमेशन का आयोजन किया गया और इसमें नौ विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। शाम को हरियाणवी कविता पाठ का आयोजन किया गया। इसमें 14 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। मंच चार पर पेंटिंग, मेहंदी लगाओ, मिट्टी कलाकृति बनाने आदि प्रतियोगिताएं हुईं। मेहंदी रचाओ में 20, मिट्टी कलाकृति में 15 और पोस्टर स्पर्धा में 19 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।


62 साल की औरत पर सीटी बजानी अच्छी नहीं : दीप्ति
संबोधन के समय उपकुलपति दीप्ति धर्मानी मंच पर पहुंचीं और युवाओं से जोरदार तालियां बजाने का आह्वान किया। लेकिन, तालियाें की आवाज धीमी रही। दूसरी बार ताली बजवाने पर युवाओं ने ताली के साथ जोरदार ठहाके लगाए। इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी कि 62 साल की औरत पर ठहाके व सीटी बजानी अच्छी नहीं लगती।
ये रहे परिणाम

1- स्किट

  • प्रथम - वैश्य कॉलेज भिवानी
  • द्वितीय - राजकीय कॉलेज भिवानी
  • तृतीय - एमआरजे राजकीय कॉलेज सिवानी


2- डिक्लेमेशन संस्कृत

  • प्रथम - आदर्श कॉलेज भिवानी
  • द्वितीय - राजकीय कॉलेज भिवानी
  • तृतीय - राजकीय महिला कॉलेज भिवानी


3- क्लासिकल म्यूजिक

  • प्रथम - आदर्श कॉलेज भिवानी
  • द्वितीय - वैश्य कॉलेज भिवानी
  • तृतीय - राजकीय कॉलेज भिवानी


4- क्लासिकल डांस

  • प्रथम - यूटीडी सीबीएलयू, भिवानी
  • द्वितीय - वैश्य कॉलेज भिवानी
  • तृतीय -आदर्श कॉलेज भिवानी


5- क्लासिकल म्यूजिक एनपी

  • प्रथम - आदर्श कॉलेज भिवानी
  • द्वितीय - वैश्य कॉलेज भिवानी


6- श्लोक उच्चारण

  • प्रथम - एमएलआरएमस कॉलेज दादरी
  • द्वितीय - केएम कॉलेज भिवानी
  • तृतीय - महिला कॉलेज झोझूकलां


7- मेहंदी रचाओ

  • प्रथम - राजकीय महिला कॉलेज भिवानी
  • द्वितीय - आदर्श कॉलेज भिवानी
  • तृतीय - केएम कॉलेज भिवानी


8- मिट्टी कलाकृति

  • प्रथम - आदर्श कॉलेज भिवानी
  • द्वितीय -महिला कॉलेज झोझूकलां
  • तृतीय - राजकीय महिला कॉलेज भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed