{"_id":"69600f89de9eea0507060004","slug":"haryana-government-will-bring-a-new-industrial-policy-in-this-budget-session-minister-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-149881-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी बजट सत्र में नई औद्योगिक नीति लेकर आएगी हरियाणा सरकार : मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसी बजट सत्र में नई औद्योगिक नीति लेकर आएगी हरियाणा सरकार : मंत्री
Fri, 09 Jan 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेस के दौरान बातचीत करते हुए मंत्री राव नरवीर ।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। प्रदेश के उद्योग, पर्यावरण व वन मंत्री राव नरबीर सिंह वीरवार को दादरी पहुंंचे व पत्रकारों से रूबरू हुए। राव नरबी ने पूर्व मंत्री राव अभय सिंह के राव इंद्रजीत को बब्बर शेर कहने पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह बड़े नेता हैं और राजनीति में मन-मुटाव हो जाता है। राजनीति में ऐसा चलता रहता है। हरियाणा सरकार नई उद्योग नीति इसी बजट सत्र में लाएगी। इसके तहत लोगों की मांग अनुरूप एचएसआईडी के माध्यम से इंडस्ट्री कंपनियों को सरकार लीज पर जमीन देगी ताकि रोजगार के अवसर बढ़े।
मंत्री दादरी में विधायक सुनील सांगवान के निवास पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इसी बजट सत्र में नई औद्योगिक नीति हरियाणा सरकार लाएगी। हरियाणा में कंपनियां निवेश करेंगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा। राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर कहा कि राहुल गांधी को खुद ट्रेनिंग की जरूरत है। मंत्री ने कहा कि हरियाणा में जीरो टोलरेंस को लेकर सरकार ऐसी नीति की बना रही कि पूरी तरह से भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। अरावली को लेकर मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार जनता की चुनी सरकार है और पर्यावरण संरक्षण को कायम रखा जाएगा। विपक्षी अरावली को लेकर हो-हल्ला कर रहे हैं। जबकि हरियाणा सरकार का पर्यावरण बचाने का पूरा प्रयास है।