फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Haryana Former minister Satpal Sangwan passes away

पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान का निधन: बड़ी बेटी की माैत के बाद से थे बीमार, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

Mon, 03 Mar 2025 08:26 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 08:26 AM IST
सार

सतपाल सांगवान पिछले 27 सालों से राजनीति में सक्रिय थे। सांगवान हजकां, कांग्रेस, जजपा और भाजपा से जुड़े। राजनीति कॅरिअर में उन्होंने 6 चुनाव लड़े जिनमें से दो में जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Haryana Former minister Satpal Sangwan passes away
सतपाल सांगवान - फोटो : फाइल

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल के बुलडोजर दादरी निवासी पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वैसे तो पिछले लंबे समय से वो बीमार चल रहे थे, लेकिन बड़ी बेटी के निधन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। उन्होंने गुरुग्राम के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से दादरी जिले में शोक की लहर है। शाम को पैतृक गांव चंदेनी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


सतपाल सांगवान के बेटे एवं पूर्व जेल अधीक्षक सुनील सांगवान दादरी हलके से विधायक हैं और उन्होंने पहला चुनाव लड़ते हुए परिवार की सत्ता में वापसी कराई है।  
विज्ञापन


बेबाक बोल से छोड़ी लोगों के दिलों पर अमिट छाप

पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान अपने बेबाक बोल के चलते भी चर्चा में रहते थे। उन्होंने जजपा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए दादरी की उपेक्षा पर अपनी ही सरकार को मंच पर संबोधन के दौरान घेरा तो तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के समक्ष भी बेबाही से दादरी की समस्याएं रखीं। वो अपने बेबाक बोल से लोगों के दिलों पर अमित छाप छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 जनवरी को बेटी का हुआ था निधन

करीब 30 दिन पहले पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान की बड़ी बेटी उषा कादयान का निधन हुआ था। उस दौरान वो पिता के घर ही आई हुई थीं। तीन संतानों में से बड़ी बेटी के निधन के बाद सतपाल सांगवान की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई है और रविवार शाम उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed