फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   harvest registration upto 31 august

Charkhi Dadri News: किसान 31 अगस्त तक करवा सकते हैं पोर्टल पर फसल पंजीकरण

Tue, 05 Aug 2025 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 05 Aug 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
harvest registration upto 31 august
फोटो 05 दादरी क्षेत्र के खेत में लहलहाती कपास की फसल। संवाद
विज्ञापन

- सरकार ने बढ़ाई पंजीकरण की तिथि, योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी है पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर खरीफ फसलों के पंजीकरण का कार्य जारी है। खेतों में फसलों की बुआई कर चुके किसान पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण जरूर करवाएं। सरकार ने पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि को 31 जुलाई से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया है।

उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि खेती से संबंधित चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। फसल बिक्री के समय सरकार की ओर से केवल पोर्टल पर पंजीकृत किसान से ही खरीद की जाएगी। ऐसे में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने व फसल सरकार को निर्धारित दाम पर बेचने के लिए जरूरी है कि किसान पोर्टल पर अपनी बोई गई खरीफ फसल का ब्योरा दर्ज करा उसका पंजीकरण अवश्य करवाएं।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि किसान द्वारा पोर्टल पर दर्शाई गई फसल का भौतिक सत्यापन भी करवाया जाएगा। सरकार के पास सभी किसानों का ब्योरा आ जाने के बाद उन्हें मंडी बुलाना आसान हो जाता है। किसानों के मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजकर बता दिया जाता है कि उन्हें मंडी में किस दिन और किस वक्त आना है। वहीं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित फसल का मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- पंजीकरण के लिए पीपीपी जरूरी
कृषि विभाग के उपनिदेशक डाॅ. जितेंद्र अहलावत ने बताया कि फसलों का पंजीकरण करवाने के लिए संबंधित किसान के पास परिवार पहचान पत्र का होना अनिवार्य है। किसान कोई जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क कर सकते हैं। फसलों का पंजीकरण fasa;.haryana.gov.in पर किया जा सकता है। किसान अपनी फसल का पंजीकरण पोर्टल पर जाकर स्वयं या कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed