फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   haras smugglar arrested

Charkhi Dadri News: नंदीशाला से पुलिस टीम ने दबोचा तस्कर, 150 ग्राम चरस बरामद

Sat, 09 Nov 2024 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 09 Nov 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
haras smugglar arrested
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की भिवानी यूनिट ने दादरी शहर में गुप्त सूचना के आधार पर दी दबिश, इमलोटा निवासी तस्कर चढ़ा हत्थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की भिवानी यूनिट ने दादरी शहर की नंदीशाला से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इमलोटा निवासी जयभगवान के रूप में हुई। उससे 150 ग्राम चरस बरामद हुआ। दादरी शहर पुलिस थाने में उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, नारकोटिक्स टीम एसआई तूफान सिंह के नेतृत्व में शहर के जनता कॉलेज रोड पर गश्त कर रही थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि इमलोटा निवासी जयभगवान मादक पदार्थ बेचता है। इस समय वह शहर की अग्रसेन धर्मशाला के सामने स्थित नंदीशाला में है। सूचना के आधार पर नारकोटिक्स टीम नंदीशाला पहुंची तो वहां जयभगवान नामक शख्स मौजूद मिला।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने वार्ड-20 निवासी सतीश को जांच में शामिल किया और राजपत्रित अधिकारी के तौर पर आबकारी एवं काराधान निरीक्षक दयानंद को मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में जयभगवान की तलाशी ली गई तो जेब से 150 ग्राम चरस बरामद हुआ। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया और थाने ले गई। वहां उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed