फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Happy Card distribution stalled for 10 days, beneficiaries are making rounds of the office

Charkhi Dadri News: 10 दिन से हैप्पी कार्ड का वितरण कार्य अटका, कार्यालय का चक्कर लगा रहे है लाभार्थी

Mon, 06 Apr 2026 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 06 Apr 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Happy Card distribution stalled for 10 days, beneficiaries are making rounds of the office
रोडवेज विभाग कार्यालय रखी हैप्पी कार्डों की खेप।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। डेढ़ साल के लंबे इंतजार के बाद परिवहन विभाग में पहुंचे हैप्पी कार्ड का वितरण अब एजेंसी की अड़चनों में उलझ गया है। गाइडलाइन जारी न होने से पात्र लाभार्थियों को बार-बार निराश होकर लौटना पड़ रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक रोजाना विभागीय कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं लेकिन अधिकारी एजेंसी की ओर से स्पष्ट नियमावली न मिलने का हवाला देकर उन्हें वापस भेज रहे हैं। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। लाभार्थियों ने जिला प्रशासन से जल्द वितरण शुरू करवाने की मांग की है ताकि वे रोडवेज बसों की निशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन


64 हजार को मिल चुका लाभ
सरकार ने अंत्योदय योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 1000 किलोमीटर तक रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा देने के लिए हैप्पी कार्ड योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत जिले से 87,500 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से 64,463 पात्रों को पहले ही लाभ दिया जा चुका है जबकि बड़ी संख्या में आवेदक अभी भी कार्ड मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


29 को पहुंचे थे 22 हजार कार्ड
परिवहन विभाग लगातार मुख्यालय से संपर्क में बना हुआ था। इसके बाद मुख्यालय के निर्देश पर संबंधित एजेंसी ने 29 मार्च को 22,695 हैप्पी कार्डों की खेप जिला परिवहन कार्यालय में भेज दी। कार्ड पहुंचने के करीब 10 दिन बाद भी वितरण प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है क्योंकि विभाग अब भी एजेंसी की गाइडलाइन का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाली हाथ लौट रहे लाभार्थी
कार्ड लेने पहुंचे गांव मिसरी निवासी राजेश कुमार, संदीप, प्रदीप तथा गांव रावलधी के बलदीप, भूप सिंह, सुंदर सिंह और योगेश कुमार ने बताया कि बिना गाइडलाइन के अधिकारी कार्ड देने से मना कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। लाभार्थियों का कहना है कि जब कार्ड विभाग के पास पहुंच चुके हैं तो वितरण में देरी करना उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान कर वितरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है, ताकि योजना का वास्तविक लाभ लोगों तक पहुंच सके।

वर्सन:
अभी हमारे पास हैप्पी कार्ड बनाने वाली एजेंसी ने वितरण संबंधी नियमावली जारी नहीं की गई है। एजेंसी ही पहुंचाए गए हैप्पी कार्डों के ओटीपी नंबर जारी करेगी। इसके बाद ही कार्ड वितरण का कार्य शुरू हो पाएगा।
- नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, रोडवेज विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed