फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Hafed told DM that there should be no discrimination and illegal recovery in millet lifting

Charkhi Dadri News: हैफेड डीएम से बोेले आढ़ती बाजरा उठान में न हो भेदभाव और अवैध वसूली

Wed, 11 Oct 2023 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 11 Oct 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
Hafed told DM that there should be no discrimination and illegal recovery in millet lifting
आढ़तियों से बात करते हैफेड अधिकारी। 
चरखी दादरी। बाजरा उठान में भेदभाव और अवैध वसूली का आरोप लगाने वाली आढ़ती एसोसिएशन बुधवार सुबह हैफेड डीएम से मिली। इस दौरान मार्केट कमेटी और उठान करने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बैठक में आढ़तियों ने दो टूक कहा कि बाजरा उठान में भेदभाव और अवैध वसूली बंद होनी चाहिए। अधिकारी सुनिश्चित करवाए कि सभी आढ़तियों के बाजरे का उठान हो और प्रति बैग कोई मोल-भाव वाहन चालक तय न करे।
विज्ञापन

आढ़तियों ने अपनी समस्याएं रखने के साथ मंडी में बाजरा खरीद करने वाले सभी आढ़तियों की सूची भी सौंपी ताकि कोई एजेंसी या एजेंसी के कर्मचारी की मनमानी के चलते बाजरा उठान से वंचित न रहे। वहीं, अधिकारियों की तरफ से आश्वासन दिया गया कि आढ़तियों की मांग के अनुसार व्यवस्था बना दी जाएगी। बशर्ते मंडी एसोसिएशन उसे कायम रखने में सहयोग करें। दोनों पक्षों की इस बात पर सहमति बनी। हालांकि आढ़तियों ने स्पष्ट कह दिया है कि अगर 24 घंटे में व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वो फिर से मंडी अनिश्चितकालीन समय के लिए बंद कर देंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी बैठक की। इसमें आढ़तियों को निर्देश दिए गए कि अगर किसी वाहन का चालक बाजरा उठान के नाम पर अवैध वसूली करता है तो उसकी इस करतूत को उजागर करें। सभी आढ़तियों का बाजरा उठवाया जाएगा। सबसे पहले अवैध वसूली रोकना जरूरी है, क्योंकि ये हर खरीद सीजन में हो रही है। सभी आढ़तियों से अपील की गई कि वो व्यवस्था बनाने में सहयोग करे ताकि प्रशासन को मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार का रुपये लेने से इन्कार
बैठक में आढ़तियों ने उठान के बदले प्रति बैग अवैध वसूली की शिकायत भी की। वहां मौजूद उठान कार्य करने वाले ठेकेदार ने कहा कि उसे इसकी कतई जानकारी नहीं है। अगर किसी चालक ने मनमर्जी से ये डिमांड की है तो कुछ कह नहीं सकता। आगे से इस तरह की शिकायत नहीं आने दी जाएगी।

अब तक 2.10 लाख क्विंटल बाजरा की हो चुकी खरीद
अब तक की स्थिति देखें तो जिले में 2.10 लाख क्विंटल बाजरा की खरीद हो चुकी है और 85 हजार क्विंटल बाजरे का उठान हो चुका है। मंगलवार को शाम तक के आंकड़ों पर गौर करें तो 15 हजार क्विंटल की खरीद की गई जबकि आठ हजार क्विंटल बाजरा का उठान किया गया।



आढ़ती एसोसिएशन की आज अधिकारियों के साथ बैठक हुई और इसमें बाजरा खरीद करने वाले आढ़तियों की सूची सौंपी गई। एसोसिएशन ने बाजरा उठान में भेदभाव न होने देने की मांग की जबकि एसोसिएशन की ओर से व्यवस्था बनाने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।

रामकुमार रिटोलिया, प्रधान, नई अनाज मंडी



आढ़तियों की समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। जल्द ही उठान कार्य में तेजी लाई जाएगी और एसोसिएशन की मांग अनुसार सभी आढ़तियों के बाजरे का उठान करवाया जाएगा।
राजेंद्र गिल, डीएम, हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article