फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Grandma Rambai once again dominates the sports field with her two daughters.

Charkhi Dadri News: दो बेटियों संग खेल मैदान में फिर छाईं दादी रामबाई...

Fri, 03 May 2024 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 03 May 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Grandma Rambai once again dominates the sports field with her two daughters.
डिस्कस-थ्रो स्पर्धा में भाग लेतीं दादी रामबाई। 
चरखी दादरी/कादमा। कादमा गांव निवासी 107 वर्षीय वयोवृद्ध महिला खिलाड़ी दादी रामबाई का परिवार फिर से खेल मैदान में छा गया। हाल ही में मुंबई में आयोजित इंडियन नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रामबाई और उनकी दो बेटियों ने 6 स्वर्ण समेत 9 पदक हासिल किए हैं। दादी रामबाई ने चार स्पर्धाओं में सहभागिता निभाई और चारों में स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, उनकी दो बेटियों ने दो स्वर्ण समेत 5 पदक जीते हैं।
विज्ञापन

रामबाई की दोहती शर्मिला ने बताया कि मुंबई में 26 से 28 अप्रैल तक ये स्पर्धा आयोजित की गई। 107 वर्षीय रामबाई ने 100 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो और शॉटपुट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। उनकी 75 वर्षीय बेटी सुंदर देवी ने एक किलोमीटर पैदल चाल में कांस्य पदक, शॉटपुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक और 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में रजत पदक जीता। रामबाई की 65 वर्षीय छोटी बेटी संतरा देवी ने पांच किलोमीटर पैदल चाल में स्वर्ण और जेवलिन थ्राे में कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन



हवाई जहाज की सवारी कर खुश हुईं दादी रामबाई
मुंबई में आयोजित स्पर्धा में शामिल सभी प्रतिभागियों और आयोजकों ने 107 वर्षीय दादी रामबाई के हौसले की सराहना की। शर्मिला सांगवान ने बताया कि कई प्रतिभागी तो उनकी नानी रामबाई के मुरीद हो गए और उनके साथ सेल्फी भी ली। वहीं, हवाई जहाज का सफर कर रामबाई काफी खुश हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरियाणवी परिधान ने भी मुंबई के लोगों को रिझाया
शर्मिला सांगवान ने बताया कि स्पर्धा में भाग लेने के लिए उनकी नानी हरियाणवी परिधान पहन पहुंची। उन्होंने इसी वेशभूषा में चारों स्पर्धाओं में सहभागिता निभाते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किए। उनके पहनावे से मुंबई के लोगों समेत अन्य राज्यों से आए खिलाड़ी प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed