{"_id":"5d5eedff8ebc3e6ca939a954","slug":"gram-panchayats-will-save-water-charkhidadri-news-rtk5133123132","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने ली जल संरक्षण की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने ली जल संरक्षण की शपथ
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय में जल संरक्षण की शपथ लेते कर्मचारी व अधिकारी ।
- फोटो : CharkhiDadri
Link Copied
जल संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार चलाए गए जल-शक्ति अभियान को ग्राम पंचायतें एक आंदोलन के रूप में लें। सुरक्षित जीवन के लिए पानी का संरक्षण जरूरी है। गांव पंचायतें आने वाले 10-12 दिन में अपने-अपने गांव में दिए गए लक्ष्य के अनुरूप कम से कम 25 सोखता गड्डों का निर्माण करवाएं। ये बात उपायुक्त धर्मवीर सिंह ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जल-शक्ति अभियान के तहत जिले में किए रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों व संबंधित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों व अधिकारियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। डीसी ने कहा कि दादरी जिला भी देश के उन 270 जिलों में शामिल है, जहां पर भूजल स्तर बहुत नीचे है। इसमें मुख्य रूप से बाढड़ा और झोझू ब्लॉक हैं। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत गांवों में पंचायतों द्वारा 25-25 सोखता गड्डों को निर्माण किया जाना है, जो अभी तक नहीं किया गया है। उन्होंने सरपंचों को निर्देश दिए कि यह कार्य 10 से 12 दिन में पूरा करें। उन्होंने कहा कि सोखता गड्डे स्कूल, पशु अस्पताल, पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, सोसायटी भवन व चौपाल आदि सरकारी भवनों में बनवाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये सोखता गड्डे ऐसी जगह पर बनवाएं, जहां पर इनका प्रयोग हो और ये सही सलामत रहें। उन्होंने बारिश के पानी का संचयन करने के लिए स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, वृद्धाश्रम, डाकघर व श्मशान घाट में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने को कहा। उपायुक्त ने जोहड़ों में पानी पर जमने वाली काई व अन्य गंदगी की सफाई करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान मानव संसाधन मंत्रालय के संयुक्त निदेशक डॉ. दिनेश कपिला और निदेशक रजनीश कुमार ने भी अपने विचार रखे और जल संरक्षण के लिए जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम संदीप अग्रवाल, जिला वन मंडल अधिकारी सतबीर सिंह, परिषद के कार्यकारी अधिकारी विकास यादव, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुंदर सिंह व जेई सौहार्द आदि विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।