फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Grain Market: Dirt in the toilet, dogs are resting...

अनाज मंडी: शौचालय में पसरी गंदगी, कुत्ते फरमा रहे आराम...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Grain Market: Dirt in the toilet, dogs are resting...
अनाज मंडी के शौचालय में पसरी गंदगी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। खरीद सीजन शुरू होने के बाद भी मार्केट कमेटी के अधिकारियों का ध्यान नई अनाज मंडी में व्याप्त अव्यवस्थाओं की ओर नहीं गया है। इसका खामियाजा मंडी में काम करने वाले श्रमिक और फसल लेकर पहुंच रहे किसानों के साथ आढ़ती भी भुगत रहे हैं। संवाददाता ने मंडी परिसर में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तो शौचालय बदहाल मिले, जबकि मंडी पहुंचने वाले किसानों के बैठने के प्रबंध भी नहीं मिले। शौचालय की अव्यवस्थाओं का आलम तो यह है कि यहां न केवल गंदगी पसरी है, बल्कि कुत्ते तक आराम फरमा रहे हैं और लोग इन्हें प्रयोग करने से कतरा रहे हैं। वहीं, किसानों की संख्या के लिहाज से भी शौचालयों की संख्या पर्याप्त नहीं हैं। पढ़िए अनाज मंडी की व्यवस्थाओं पर संवाददाता की पड़ताल रिपोर्ट....
विज्ञापन

पानी भी नहीं, खुले में शोच मुक्त अभियान को लग रहा पलीता
नई अनाज मंडी के परिसर में किसानों के लिए सिर्फ एक शौचालय का निर्माण किया गया है और उसका रख-रखाव भी ठीक से नहीं हो रहा। मंडी परिसर में मौजूद श्रमिकों व आढ़तियों ने बताया कि शौचालय में ज्यादातर समय पानी की समस्या रहती है और इसके चलते उन्हें खुले में शौच जाना पड़ता है। ऐसे में यह लापरवाही सरकार के खुले में शोच मुक्त मुहिम को भी पलीता लगा रही है।
विज्ञापन

किसान बोले : गंदगी का है आलम, कागजों तक सीमित व्यवस्थाएं
- सीजन में काफी संख्या में किसान अपनी फसल बेचने मंडी पहुंचेंगे, लेकिन यहां बना शौचालय बदहाल है। इस हाल में शौचालय का प्रयोग नहीं किया जा सकता।
- रोहित, किसान।
- अनाज मंडी में किसानों के लिए एक ही शौचालय है और वो भी प्रयोग करने की स्थिति में नहीं है। शौचालय में अव्यवस्थाएं हैं जिसके चलते इसका प्रयोग नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोविंद, श्रमिक।
- शौचालय में न सफाई है और न ही पानी। शौचालय में करीब दस मिनट पहले मैं गया था और वहां कुत्ता सोता मिला। किसानों के लिए व्यवस्थाएं कागजों तक ही सीमित है।

- नवीन, किसान।
- शौचालय की संख्या बढ़ाने के साथ अधिकारियों को रख-रखाव की ओर ध्यान देना चाहिए। शौचालय की जो मौजूदा स्थिति है, उसके अनुसार कोई भी इसे प्रयोग करने से कतराएगा।
- रमानंद, किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed