फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Govt online services will closed on 25th and 26th January in Haryana

Haryana: प्रदेश में दो दिन ऑनलाइन सरकारी सेवाएं रहेंगी बंद, पोर्टल को किया जाएगा अपग्रेड

Tue, 21 Jan 2025 01:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 21 Jan 2025 01:47 PM IST
सार

हरियाणा में दो दिन ऑनलाइन सरकारी सेवाएं बंद रहेंगी। इसके चलते लोगों को कुछ परेशानी जरूर हो सकती है। हालांकि इस संबंध में प्रशासन की तरफ से पहले ही आमजन के लिए यह जानकारी दे दी गई है। 

विज्ञापन
Govt online services will closed on 25th and 26th January in Haryana
Online service - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हरियाणा में 25 और 26 जनवरी को सभी ऑनलाइन सरकारी सेवाएं बंद रहेंगी। राज्य डाटा सेंटर की ओर से विभिन्न सरकारी पोर्टल को अपग्रेड किया जाएगा और इसके चलते 25 और 26 जनवरी को ऑनलाइन सेवाएं बाधित रहेंगी। दादरी उपायुक्त मुनीश शर्मा ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में आईटी के बुनियादे ढांचे के तहत हरियाणा राज्य डाटा सेंटर की ओर से सरकारी पोर्टल को अपग्रेड किया जाएगा। इस दौरान नागरिकों को सरल सेवाओं, पीपीपी से संबंधित सेवाओं, आधार प्रमाणीकरण सेवाओं आदि सहित कुछ ऑनलाइन सेवाओं में अस्थायी व्यवधान होगा और सरकारी सेवाएं 25 जनवरी को 12.01 बजे से 26 जनवरी को 11.59 बजे तक सीधे या सीएससी केंद्रों के माध्यम से सुलभ नहीं होंगी। उन्होंने बताया कि डाटा सेंटर की टीम जल्द बाधित सेवाओं को बहाल करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed