{"_id":"68c5b1e8e65c63e6cc0428d1","slug":"govindpur-miner-renewal-by-414-crore-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-144608-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 4.14 करोड़ से होगा गोविंदपुरा माइनर का नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 4.14 करोड़ से होगा गोविंदपुरा माइनर का नवीनीकरण
Sat, 13 Sep 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो-31
बाढड़ा कैनाल विश्रामगृह में कार्यकर्ताओं से चर्चा करते सांसद धर्मबीर सिंह। संवाद
- बाढड़ा पहुंचकर सांसद धर्मबीर सिंह ने स्वीकृत विकास परियोजनाओं की जानकारी, 4.69 करोड़ से बनेगी बाढड़ा माइनर
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। देशभर में पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता शिखर पर है। बिहार चुनाव में वहां की जनता भाजपा गठबंधन को भारी बहुमत से दोबारा सत्ता में लाने का काम करेगी। मौजूदा समय में खरीफ की फसलों में नुकसान हुआ है। उन्होंने सीएम नायब सिंह सैनी को नुकसान से अवगत करवा दिया है। ये बातें भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने कैनाल विश्रामगृह में भाजपा कार्यकर्ताओं के समक्ष कहीं।
सांसद ने कहा कि देश की जनता की भावनाएं भाजपा के साथ हैं। इसी तरह विपक्षी सांसदों ने भी उपराष्ट्रपति के चुनाव में एनडीए के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को विकास के मामले में नंबर पर लाने के लिए दिल्ली से बिलावल तक संचालित 334 बी को अपग्रेड कर फोरलेन बनाया जा रहा है।
सांसद ने कहा कि गोविंदपुरा माइनर के नवीनीकरण के लिए चार करोड़ 14 लाख 92 हजार, बाढड़ा माइनर के लिए चार करोड़ 69 लाख, दगड़ौली डिस्ट्रीब्यूटरी के लिए तीन करोड़ 58 लाख ८६ हजार, बरालू माइनर के लिए तीन करोड 69 लाख, सिंघानी माइनर के लिए तीन करोड़ 73 लाख 62 हजार की धनराशि मंजूर हो गई है। इन नहरों का नवीनीकरण किया जाएगा। उनके साथ सहकारी बैंक चेयरमैन सुधीर चांदवास, अशोक कादमा,बलवान आर्य, महेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।