{"_id":"62e16b8fc6c9cf23711eeda7","slug":"government-wreaked-havoc-on-unemployed-youth-with-agneepath-scheme-raju-mann-charkhidadri-news-hsr6376965113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना से सरकार ने बेरोजगार युवाओं पर ढहाया कहर: राजू मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना से सरकार ने बेरोजगार युवाओं पर ढहाया कहर: राजू मान
विज्ञापन
चरखी दादरी। संयुक्त युवा मोर्चा की अगुवाई में अग्निपथ योजना के विरोध में लघु सचिवालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 37 वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
राजू मान ने कहा कि केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना लेकर बेरोजगार युवाओं पर कहर ढहाया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सिर्फ चार साल के लिए अग्निवीर बनाकर सरकार ने उनके साथ भद्दा मजाक किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में लोकसभा चुनावों से पहले घोषणा करते हुए कहा था कि सत्ता मिलते ही वे हर वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। लोगों ने लगातार दो बार उनकी बात का यकीन कर भाजपा को भारी बहुमत से जीताया, लेकिन अब 18 महीने से 10 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कह रहे हैं जो बेहद निराशाजनक और निंदनीय है।
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी और राज्य की गठबंधन सरकार ऐसी योजनाएं लाती हैं जिनका जनहित से कोई सरोकार नहीं होता। पहले सरकार ने तीन कृषि कानून बनाकर किसानों पर निशाना साधा था और अब अग्निपथ योजना लाकर युवाओं पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से हर वर्ग परेशान है और मौका मिलते ही जनता सरकार को इसका कड़ा जवाब देगी।
विज्ञापन
- धरनास्थल पर ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, अखिल किसान किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक राजू मान, संयुक्त युवा मोर्चा कमेटी के सचिन फौगाट, मोहित, मास्टर कृष्ण फौगाट, किसान नेता सुनील पहलवान, पूर्व सरपंच जोरावर सांगवान, नितिन जांघू, युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल धनखड़, प्रीतम चेयरमैन, बलजीत फौगाट आदि मौजूद रहे।