फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Government will leave no stone unturned in the development of floods: Dushyant Chautala

बाढ़डा हलका के विकास में सरकार नहीं छोड़ेगी कसर : दुष्यंत चौटाला

Sun, 14 Feb 2021 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Government will leave no stone unturned in the development of floods: Dushyant Chautala
प्रदेश सरकार के बजट में बाढड़ा हलके के लिए कई प्रमुख योजनाओं की घोषणा की जाएगी। जजपा-भाजपा गठबंधन सरकार धन की कोई कमी न रखते हुए क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेगी। यह बात प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बाढड़ा हलके के सभी जोन प्रभारियों, वरिष्ठ नेताओं व सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। पंचकूला के लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित इस बैठक में पूर्व सांसद एवं जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला एवं विधायक नैना चौटाला मौजूद रहीं।
विज्ञापन

नैना चौटाला ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हलके के संपूर्ण विकास के लिए एक रोडमेप तैयार किया। बैठक में हलके में मौजूद जन समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, इसके साथ ही साथ नई योजनाएं पूर्ण करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जजपा अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने कहा कि दादरी जिला उनकी कर्मभूमि है। इसलिए दादरी की जनता से किए सभी वादे पूर्ण करने के लिए सरकार वचनबद्ध है। क्षेत्र में विकास की कोई कोर-कसर नहीं रखी जाएगी।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि जननायक ताऊ देवीलाल के नक्शे कदम पर चलते हुए सरकार ने उनके द्वारा लागू की गई वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन को बनवाने के लिए लगाए गए नियमों में ढील दी है। अब केवल आधार कार्ड से ही बुजुर्ग अपनी पेंशन बनवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार अपने आगामी बजट में बाढड़ा हलके के विकास के लिए नई योजनाओं की घोषणा करेगी। प्रदेश सरकार ने आम जनमानस को सड़क, बिजली, पानी, कृषि आदि से संबंधित लाभ देने के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढडा विधायक नैना सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं की मांग पर घोषणा की कि हलके के सभी गांव के श्मशान घाटों की दशा को सुधारा जाएगा। श्मशान घाट में शेड, चाहरदीवारी व पानी की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा श्मशान घाटों तक आने-जाने के रास्ते भी पक्के किए जाएंगे।

बैठक में जिला अध्यक्ष नरेश द्वारका, संजीव मंदोला, राजेश झोझू, ओमधारा श्योराण, रामफल कादमा, भूप मांढी, राजेंद्र हुई, नरेश गोपालवास, टीनू बड़राई, एडवोकेट रविंद्र चरखी, रामकुमार कादमा, भूपेंद्र खेड़ी सनवाल, विनोद मोड़ी, दिनेश गोठड़ा, रामफल मकड़ाना, सोनू कांहड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed