फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Government PG College will be shifted to Mini Secretariat, pond will be beautified in the name of Hukam Singh

Charkhi Dadri News: सरकारी पीजी कॉलेज होगा लघु सचिवालय में शिफ्ट, हुक्म सिंह के नाम पर तालाब का होगा सुंदरीकरण

Tue, 24 Feb 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 24 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Government PG College will be shifted to Mini Secretariat, pond will be beautified in the name of Hukam Singh
सदन में अपनी बात रखते हुए विधायक सुनील सांगवान। - फोटो : 1
चरखी दादरी। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में विधायक सुनील सांगवान ने सोमवार को क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाया। विधायक ने कहा कि दादरी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार गंभीर है और कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन


विधायक ने जानकारी दी कि सरकारी पीजी कॉलेज को नई बिल्डिंग मिलने जा रही है। फिलहाल यह कॉलेज पुराने लघु सचिवालय भवन में शिफ्ट किया जाएगा जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही दादरी में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हुक्म सिंह के नाम पर तालाब का सुंदरीकरण किया जाएगा। संबंधित विभाग द्वारा इस परियोजना की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन






किसानों की समस्याओं पर सरकार का ध्यान

विधायक ने सदन में बताया कि एसटीपी ओवरफ्लो होने के कारण सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने इस समस्या के स्थायी समाधान और प्रभावित किसानों को राहत देने की मांग की। इसके अलावा पिछले दिनों हुई बारिश के कारण खराब हुई फसलों के मुआवजा वितरण में किसानों द्वारा शिकायतें सामने आई हैं। विधायक ने पूरे मामले की जांच करवा कर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क व जल निकासी पर जोर

विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि दादरी–झज्जर एनएच-334बी टूट चुका है जिसे नए सिरे से बनाया जाना बेहद जरूरी है। साथ ही झज्जर से दादरी व बिलावल गांव तक बनने वाले हाईवे के साथ-साथ जमीन एक्वायर कर ड्रेन बनाए जाने की मांग की गई, ताकि सीवरेज और बरसाती पानी की उचित निकासी हो सके। दादरी शहर व आसपास के जलभराव वाले क्षेत्रों में आरसीसी पाइप लाइन बिछाकर पुख्ता जल निकासी व्यवस्था करने का मुद्दा भी सदन में उठाया गया।

खेल, शिक्षा और कौशल विकास की योजनाएं

समसपुर गांव में खेल स्टेडियम के अपग्रेडेशन के साथ-साथ इसके लिए अलग से बजट का प्रावधान करने की मांग रखी गई। वहीं गांव मोरवाला की पंचायत द्वारा दिए गए 10 एकड़ भूमि प्रस्ताव पर जल्द से जल्द प्रोजेक्ट तैयार कर कार्य शुरू करवाने की बात कही गई।

आईडीटीआर व आईटीआई निर्माण की मांग

विधायक ने जिले में वाहन चालकों को प्रशिक्षित करने के लिए आईडीटीआर सेंटर स्थापित करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई। ताकि युवाओं को वाहन प्रशिक्षण के लिए दूसरे जिले में नहीं जाना पड़े। वहीं उन्होंने बौंद उपतहसील के गांव रणकौली में स्वीकृत आईटीआई के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करवाने पर जोर दिया गया।


केंद्रीय विद्यालय के निर्माण का उठाया मुद्दा
विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि दादरी शहर के बरसाती पानी की निकासी के लिए गांव कलियाणा की पंचायत द्वारा उपलब्ध कराई गई 30 एकड़ जमीन पर स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट बनाने की मांग रखी गई। साथ ही गांव सांजरवास में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय की प्रक्रिया पूरी कर जल्द निर्माण शुरू करवाने का मुद्दा भी सदन में रखा गया। विधायक ने साथ ही ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में मकानों की सेटेलाइट के माध्यम से पैमाइश शुरू करवाने की मांग की गई, ताकि लोगों को उनकी संपत्ति का पूरा अधिकार मिल सके। विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि दादरी क्षेत्र के विकास को लेकर वे लगातार प्रयासरत हैं और जनता से जुड़े हर मुद्दे को विधानसभा में मजबूती से उठाते रहेंगे।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed