फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Government has confused people in the name of property and family ID: Dr. Ashok Tanwar

प्रॉपर्टी और फैमिली आईडी के नाम पर सरकार ने लोगों को उलझा कर रखा : डाॅ. अशोक तंवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Government has confused people in the name of property and family ID: Dr. Ashok Tanwar
चरखी दादरी शहर में पहुंची आप की बदलाव यात्रा।
चरखी दादरी। सिरसा से शुरू की गई आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा का शनिवार को चरखी दादरी पहुंचने पर फूल-मालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष धनराज कुंडू व वाल्मीकि नगर के लोगों ने आंबेडकर द्वार पर फूलमालाओं के साथ डाॅ. अशोक तंवर का स्वागत किया।
विज्ञापन

वहां से यात्रा महाराजा दक्ष प्रजापति चौक पर झज्जर घाटी पहुंची। जहां से यात्रा लाला लाजपतराय चौक होते हुए गांव रावलधी पहुंची। प्रजापति चौक पर डाॅ. अशोक तंवर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में अब बदलाव की लहर चल चुकी है और जनता ने अब बदलाव का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों का राज देख लिया है। न तो स्कूल अच्छे हुए न ही अस्पताल, सरकारी स्कूलों का स्तर गिरता चला गया और लोग अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब व दिल्ली के लोग आम आदमी पार्टी की सरकार से खुश है। उन्होंने कहा कि पंजाब व दिल्ली में बुजुर्गों को तीर्थ यात्राएं करवाई जा रही है। बसों में महिलाओं से किराया नहीं लिया जाता है। सरकारी सेवाएं लोगों को घर बैठे दी जा रही है मगर हरियाणा में सरकार ने प्रॉपर्टी आईडी व फैमिली आईडी के नाम पर लोगों को उलझा कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के जिला अध्यक्ष धनराज कुंडू ने कहा कि चरखी दादरी के लोग वर्षों से सीवर मिक्स पानी पी रहे है। व्यापारियों को जलभराव से हुए नुकसान का आज तक कोई मुआवजा तक नहीं दिया गया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष धनराज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवेंद्र उर्फ रिंपी, जिला सचिव राकेश चांदवास व सहसचिव महेश गुप्ता ने यात्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर सुमित सुहाग, सार्थक सांगवान, दीपक, अनीता चौधरी, रोशनी देवी, महेंद्र मैहड़ा, मनबीर सरपंच, नरेश मौड़ी, राजू बलकरा, सुरेंद्र साहू, राज सिंह, मेहर सिंह कलकल, अनिल बंसल, सुमित बिगोवा, आनंद, सतबीर भागेश्वरी, राजेंद्र, सुरेंद्र, रामलाल, आनंद भाम्भू, सूरजभान धनखड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed