फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Got the hoardings removed from the pillars, got propaganda written on the walls...

Charkhi Dadri News: खंभों से होर्डिंग्स को उतरवाया, दीवारों पर लिखा प्रचार पुतवाया...

Mon, 18 Mar 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 18 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Got the hoardings removed from the pillars, got propaganda written on the walls...
शहर में अपनी तीन पहिया रिक्शा पर चढ़कर होर्डिंग उतारता नगर परिषद कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। आचार संहिता का पालन करवाने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों ने रविवार को शहर में लगे होर्डिंग्स और बैनर हटवाने के साथ दीवारों पर लिखे सरकार के प्रचार संबंधी स्लोगन को पुतवाया। रविवार को दिनभर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भी भेजी गई है। इसके मुताबिक टीमें 133 जगहों पर पहुंचीं।
आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले जिले में कई राजनीतिक दलों के नेता जनसभा या कार्यकर्ता बैठक लेने पहुंचे थे। स्थानीय नेताओं ने वरिष्ठ नेताओं के समक्ष अपनी पहचान बनाने के लिए शहर में विभिन्न जगहों पर होर्डिंग्स, बैनर, पंफलेट लगवा दिए थे। कई दीवारों पर सरकार के नारे लिखकर प्रचार भी किया गया। शनिवार को आदर्श आचार संहिता लगते ही अधिकारियों ने शाम को कर्मचारियों से बैनर व होर्डिंग्स उतरवाए। इसके बाद रविवार सुबह ही टीमों को दोबारा से शहर में उतार दिया गया। इन टीमों ने रविवार को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक बैनर, होर्डिंग्स और पोस्टर उतारने के साथ दीवारों पर प्रचार के लिए लिखे गए राजनीतिक पार्टियों के स्लोगन को पुतवा दिया। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई अब नियमित की जाएगी। बावजूद इसके अगर कोई फिर पोस्टर या होर्डिंग्स लगाता है, तो उसके खिलाफ पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया जाएगा। पोस्टर, पंफलेट व पोस्टर उतारने के लिए नगर परिषद ने दो टीमें बनाई हैं। दोनों टीमों में 5-5 कर्मचारी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन



आठ जगहों पर दीवारें पुतवाईं
नगर परिषद टीमों ने आठ जगहों पर दीवारें पुतवाई। इसके अलावा 92 जगहों से पोस्टर हटाए गए। वहीं, टीमों ने शहर में 22 जगहों से होर्डिंग्स उतारे। नगर परिषद टीमों ने रविवार को सरकारी कार्यालयों से भी पोस्टर और होर्डिंग्स उतारे। इसके अलावा रेलवे रोड, भिवानी रोड, रोहतक रोड, ढाणी फाटक क्षेत्र समेत विभिन्न वार्डाें की गलियों से भी पोस्टर व होर्डिंग्स उतारे गए। इस कार्रवाई की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहीं संभले तो अब दर्ज होगा मामला
नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि अब कोई राजनीतिक दल, नेता या प्रत्याशी बिना अनुमति के चुनाव प्रचार सामग्री लगाता है तो उस पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ऐसा करने वाले के खिलाफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया जाएगा।


शहर से दो टीमों ने रविवार को होर्डिंग्स, बैनर, पंफलेट उतारने के साथ दीवारों पर लिखे स्लोगन भी पुतवाए है। अगर अब कोई बिना अनुमति के पोस्टर या होर्डिंग्स शहर में लगाएगा तो उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा। - विकास कुमार, एसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed