फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   godbharai in jhojhukalan

Charkhi Dadri News: आंगनबाड़ी केंद्र पर की गर्भवती महिलाओं की गोदभराई

Fri, 08 Aug 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 08 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
godbharai in jhojhukalan
झोझूकलां आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल गीता सहारण, गर्भवती महिलाएं व स्टाफ। स्
फोटो 02
विज्ञापन

झोझूकलां आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल गीता सहारण, गर्भवती महिलाएं व स्टाफ। स्रोत : विज्ञप्ति
- महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से झोझूकलां में आयोजित किया गया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत झोझूकलां में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारण व महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी रेखा नेहरा ने शिरकत की। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की गई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारण ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का मुख्य उद्देश्य देश में महिलाओं की स्थिति में सुधार लाना है। इसके जरिये बालिका लिंग अनुपात को सही करने के साथ महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। योजना के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जो बेटियों के महत्व और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किए गए हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में गोद भराई, पौधारोपण और कुआं पूजन जैसे अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जो बेटियों के आगमन और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना और उन्हें बेटों के समान अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सुपरवाइजर पायल, पोषण कोऑर्डिनेटर रितू व रिंकू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed