फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   GM listened to the problems of roadways employees by holding open court

खुला दरबार लगाकर जीएम ने सुनीं रोडवेज कर्मचारियों की समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
GM listened to the problems of roadways employees by holding open court
खुले दरबार में जीएम के समक्ष समस्याएं रखता कर्मचारी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। रोडवेज विभाग में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करने की पहल की गई। इसके लिए विभाग द्वारा डिपो स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। यह निर्णय रोडवेज वर्कशाप में डिपो महाप्रबंधक देवदत्त ने खुला दरबार में कर्मचारियों की समस्याएं के दौरान लिया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर खुला दरबार लगाकर हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों की विभागीय समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका निदान भी विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही किया जाएगा।
विज्ञापन

बस स्टैंड स्थित कार्यशाला परिसर में जीएम देवदत्त ने खुला दरबार लगाकर रोडवेज कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। साथ ही कर्मचारियों को विभाग के प्रति निष्पक्ष व ईमानदारी से कार्य करने की शपथ भी दिलाई। जीएम देवदत्त ने खुला दरबार में कर्मचारियों ने एलटीसी, वेतन विसंगतियां, कच्चे कर्मचारियों को अवकाश देने, मैकेनिक व हेल्परों को सुविधाएं देने संबंधी दर्जनों शिकायतों का मौके पर ही निदान किया गया।
विज्ञापन

जीएम देवदत्त ने कहा कि किसी भी रोडवेज कर्मचारी को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। जिस भी कर्मचारी की कोई समस्या वह मेरे से मिले। इसके लिए बीच में किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं है। आपके लिए हमेशा दरवाजे खुले रहेंगे। रोडवेज डिपो को आगे ले जाने के लिए सभी कर्मचारियों को ईमानदारी से काम करना होगा। समय-समय पर खुला दरबार लगाकर कर्मचारियों के विभागीय केसों व अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके कर्मचारियों को मोटिवेट करने के लिए बेहतरीन कार्य करने वालों को प्रशंसा पत्र भी दिए जाएंगे। इस मौके पर कर्मशाला प्रबंधक संजीत कुमार, क्रय संग्रह अधिकारी कुलदीप ढूल, संस्थान प्रबंधक दीपक खत्री, फौरमैन नरेश राठी, नरेंद्र यादव, राजेश रावलधी, धर्मबीर सिंह, प्रदीप डुडी, रणबीर गहलौत व कमल फौगाट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed