{"_id":"62e16fc828eb8b0612292a75","slug":"get-the-incomplete-development-works-completed-soon-naina-chautala-charkhidadri-news-hsr637709854","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे विकास कार्यों को जल्द पूरा करवाएं अधिकारी: नैना चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे विकास कार्यों को जल्द पूरा करवाएं अधिकारी: नैना चौटाला
विज्ञापन
चरखी दादरी। विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा है कि बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में अधूरे पड़े विकास कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी तय समय सीमा में इन कार्यों को संपन्न करवा कर हलका वासियों को नई जन सुविधाएं प्रदान करने का काम करें। दादरी लघु सचिवालय के सभागार में विधायक नैना सिंह बुधवार को अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थीं।
उपायुक्त श्यामलाल पूनिया की उपस्थिति में आयोजित हुई इस बैठक में विधायक ने कहा कि बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। कलियाणा गांव में पिछले 15 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जलापूर्ति करवाना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार गांव दातौली में दूषित पानी की निकासी का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने सोलर नलकूप लगवाने के लिए आवेदन किए हुए हैं, उनको जल्दी ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए जाएं। विधायक ने कहा कि बाढड़ा व झोझू खंड कार्यालय में लोगों की जो शिकायतें आती हैं, उनका जल्दी समाधान किया जाए।
अधिकारियों को संबोधित करते हुए बाढड़ा विधायक ने कहा कि जनशिकायतों का शीघ्र निराकरण कर दिया जाए तो इससे आम नागरिकों को तो राहत मिलती ही है, अधिकारी खुद भी कार्य करवा कर संतोष अनुभव करेंगे। उन्होंने कहा कि गांवों में बच्चों के लिए जिम का सामान आ गया है, उसको व्यायामशाला या सामुदायिक भवनों में लगाया जाए। उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने विधायक को आश्वस्त किया कि उनके दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी।
विज्ञापन
- ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में बाढड़ा के एसडीएम संजय कुमार, नगराधीश नरेंद्र कुमार, डीएसपी देशराज सिंह, जिला परिषद के सीईओ कुशल कटारिया, डीआरओ राजकुमार, डीडीपीओ अजीत सिंह, कृषि उपनिदेशक डॉ. बलवंत सहारण, बीएंडआर के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता रमेशचंद्र गौड़, बिजली अधिकारी सचिन यादव आदि मौजूद रहे।