फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Get complaints resolved in an effective, permanent and transparent manner

Charkhi Dadri News: शिकायतों को प्रभावी, स्थायी और पारदर्शी तरीके से निपटवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Get complaints resolved in an effective, permanent and transparent manner
चरखी दादरी। समाधान शिविर, सीएम विंडो, जनसंवाद और एसएमजीटी पोर्टल पर आने वालीं शिकायतों की शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने समीक्षा की। इस दौरान स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी जिला उपायुक्त अपने जिले में प्राप्त जनशिकायतों का शीघ्र, पारदर्शी व संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

वीडियो कॉंफ्रेंस के बाद उपायुक्त डाॅ. मुनीष नागपाल के निर्देशों पर जिला परिषद के सीईओ डाॅ. विरेंद्र सिंह और सीटीएम प्रीति रावत ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी पोर्टल और जनसंवाद पोर्टल की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों और समस्याओं का निपटान प्रभावी, स्थायी और पारदर्शी ढंग से किया जाए।
विज्ञापन

डॉ. विरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि शिकायतों की एंट्री सटीक, स्पष्ट और वास्तविक स्थिति के अनुरूप दर्ज हो ताकि मुख्यालय स्तर पर वहीं शिकायतें पुन: खुलने की स्थिति न बने। अधिकारी अपने विभाग से संबंधित पोर्टल पर पंजीकृत शिकायतों की पूरी जानकारी रखें और उनके समाधान की प्रगति की समय-समय पर समीक्षा भी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed