फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Garbage collection: Tippers not operating

Charkhi Dadri News: कचरा उठान किया न चले टिप्पर

Tue, 01 Sep 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 01 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Garbage collection: Tippers not operating
नगर परिषद कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते हड़ताली सफाई कर्मचाी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के 26वें दिन सोमवार को कचरा उठान व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। एक दिन पहले कचरा उठाने को लेकर एजेंसी कर्मचारियों और हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों के बीच हुई झड़प के बाद सोमवार को न तो शहर के विभिन्न स्थानों से कचरा उठाया गया और न ही वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए ऑटो टिप्पर भेजे गए।
विज्ञापन

इसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दी और जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहे। सफाई कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया कि अब उनका आंदोलन और तेज होगा। कर्मचारियों का कहना है कि नगर परिषद की ओर से एजेंसी के माध्यम से कचरा उठान करवाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन वे इसका विरोध जारी रखेंगे। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को लेकर सरकार की ओर से ठोस निर्णय नहीं लिया जाता तब तक हड़ताल समाप्त करने का सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन

रविवार को बस स्टैंड रोड से कचरा उठाने को लेकर एजेंसी कर्मचारियों और हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया था। सामान्य दिनों में जहां विभिन्न वार्डों से डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए ऑटो टिप्पर निकलते हैं वहीं सोमवार को इनकी आवाजाही भी नहीं हुई। शहर के कई इलाकों में पहले से जमा कचरे के ढेरों में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचरा उठान के विरोध में आंदोलन तेज करने की चेतावनी
हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वे एजेंसी के माध्यम से कचरा उठाने की व्यवस्था का डटकर विरोध करेंगे। उनका आरोप है कि हड़ताल के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के नाम पर एजेंसी कर्मचारियों से कचरा उठवाकर उनके आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने देंगे।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन और सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला नहीं लिया तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर शहर में एकत्रित कचरे को जनप्रतिनिधियों के आवास और नगर परिषद कार्यालय परिसर में डालकर विरोध दर्ज करवाया जाएगा।
26 दिन से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर
नगर परिषद के सफाई कर्मचारी पिछले 26 दिनों से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की ओर से अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना और प्रदर्शन किया जा रहा है। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पहले से ही प्रभावित है। नगर परिषद प्रशासन की ओर से वैकल्पिक इंतजाम कर कचरा उठान करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन कर्मचारियों के विरोध के चलते व्यवस्था बार-बार बाधित हो रही है। हड़ताल लंबी खिंचने के कारण शहरवासियों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। विभिन्न स्थानों पर कचरा जमा होने से स्थानीय लोगों को दुर्गंध और आवारा पशुओं की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन को जल्द कोई स्थायी समाधान निकालना चाहिए, ताकि शहर में स्वच्छता व्यवस्था सामान्य हो सके।

कर्मचारियों ने कहा- मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा
हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने अपनी मांगों को लेकर कई बार अधिकारियों और सरकार के समक्ष अपनी बात रखी है। इसके बावजूद अब तक समाधान नहीं निकला जिससे कर्मचारी हड़ताल समाप्त कर सकें। कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं और अब पीछे हटने के बजाय इसे और मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर बातचीत कर समाधान निकालती है तो आंदोलन समाप्त करने पर विचार किया जा सकता है लेकिन जब तक कोई ठोस फैसला नहीं होता हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों ने प्रशासन को भी चेतावनी दी कि एजेंसी के कर्मचारियों से कचरा उठान करवाने का प्रयास किया गया तो उसका विरोध किया जाएगा।


वर्सन:
पुलिस सुरक्षा नहीं मिलने के कारण सोमवार को कचरे का उठान नहीं हो पाया, वहीं यही वजह रही कि वार्डों में डोर-टू-डोर के लिए ऑटो टिप्पर भी नहीं चलाए गए।--वाशु सांगवान, कनिष्ठ अभियंता एवं कार्यवाहक मुख्य सफाई निरीक्षक

नगर परिषद कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते हड़ताली सफाई कर्मचाी। 

नगर परिषद कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते हड़ताली सफाई कर्मचाी। - फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed