फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The police checked 94 vehicles and issued challans to 9

Charkhi Dadri News: पुलिस ने 94 वाहन जांचे, 9 के काटे चालान

Thu, 03 Sep 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 03 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The police checked 94 vehicles and issued challans to 9
रात को नाके पर वाहनों की जांच करते हुए डीएसपी साहिल ढिल्लों।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। अपराधियों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए दादरी पुलिस ने मंगलवार रात जिले की सीमाओं पर विशेष इंटर-स्टेट नाका चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर आदमपुर पुलिस नाके पर चलाए गए अभियान में डीएसपी साहिल ढिल्लों के नेतृत्व में कमांडो दस्ते समेत 25 पुलिसकर्मी रातभर मुस्तैद रहे। पुलिस ने सीमा से गुजरने वाले वाहनों की गहनता से जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कुल 94 वाहनों की जांच की। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 वाहनों के चालान किए गए। वहीं जांच के दौरान संदिग्ध पाए गए 2 वाहनों को जब्त किया गया। रातभर चले सघन चेकिंग अभियान से असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर वाहन की गंभीरता से जांच के निर्देश : डीएसपी साहिल ढिल्लों ने नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि सीमा से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की सतर्कता और गंभीरता से जांच की जाए।

उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना नहीं, बल्कि जिले की सीमा से होकर होने वाली आपराधिक गतिविधियों और नशे की तस्करी पर भी प्रभावी अंकुश लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed