{"_id":"635d76d6c6a9052599282cd4","slug":"gajanand-murder-case-police-arrest-three-accused-charkhidadri-news-hsr6457405194","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजानंद हत्याकांड: पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजानंद हत्याकांड: पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्याकांड के तीनों आरोपी।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। बेरला गांव में दो दिन पहले जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या मामले में बाढड़ा थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान विशाल, साहिल और विष्णु के रूप में हुई है। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि वीरवार शाम बेरला गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसमें एक पक्ष से गजानंद नामक व्यक्ति की मौत हुई थी जबकि पांच लोग घायल हुए थे। पुलिस ने घायल राजबाला के बयान दर्ज किए थे। राजबाला ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि प्लॉट का लेकर उनका गांव निवासी विशाल के परिवार के साथ विवाद चल रहा है। वीरवार को उसे पता चला कि विशाल का परिवार प्लॉट में टीन लगा रहा है। इसके बाद वो शकुंतला व सीमर को साथ लेकर वहां पहुंच गई और टीन लगाने पर विरोध जताया। इस पर दूसरे पक्ष ने उन तीनों पर हमला कर दिया। जब उसका जेठ गजानंद और अन्य परिजन वहां आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल गजानंद की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। और इस आधार पर पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज किया था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बाढड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या आरोपी विशाल, साहिल और विष्णु को बेरला बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद शनिवार दोपहर बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है। फिलहाल इस मामले में और भी गिरफ्तारी संभव हैं।