{"_id":"5ef0e9f18ebc3e42c4599086","slug":"froud-car-charkhi-dadri-news-registration-charkhidadri-news-rtk560667483","type":"story","status":"publish","title_hn":"महम अथॉरिटी से छह गाड़ियां दादरी ट्रांसफर, एसटीएफ ने एसडीएम दफ्तर से मांगा 3 साल का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महम अथॉरिटी से छह गाड़ियां दादरी ट्रांसफर, एसटीएफ ने एसडीएम दफ्तर से मांगा 3 साल का रिकॉर्ड
विज्ञापन
आरोपी की निशानदेही पर बरामद चोरी की लग्जरी गाड़ियां।
- फोटो : CharkhiDadri
चोरी की लग्जरी गाड़ियों की फर्जी पते पर आरसी बनाने के आरोप में पकड़े गए महम अथॉरिटी के तीन कर्मचारियों को एसटीएफ ने कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर ले लिया है। रिमांड अवधि के दौरान बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। वहीं, महम अथॉरिटी से दादरी ट्रांसफर छह गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन पर अभी संशय है। संशय को मिटाने के लिए एटीएफ ने एसडीएम कार्यालय से रिकॉर्ड मांगा है। एक जनवरी 2017 से मई 2020 तक का रिकॉर्ड मांगा गया है और नोटिस में इसके लिए 25 जून तक का समय दिया गया है।
ज्ञात रहे कि चोरी की लग्जरियां गाड़ियां बेचने के मामले में एसटीएफ ने प्रेम नगर निवासी प्रवीन को गिरफ्तार किया था। वह चोरी की स्कोर्पियो में सवार था। स्कोर्पियो दिल्ली से चोरी की गई थी। इसके बाद आरोपी से चोरी की 10 से अधिक गाड़ियां बरामद हुई। अब तक गिरोह से 31 गाड़ियां बरामद हो चुकी हैं। पुलिस दादरी निवासी प्रवीन और महम निवासी अमित समेत महम अथॉरिटी के तीन कर्मचारियों को इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।
प्रेम नगर निवासी प्रवीन की गिरफ्तारी के बाद मामले के तार महम एसडीएम ऑफिस से जुड़े होने की बात भी सामने आई थी। जांच के बाद एसटीएफ ने महम एसडीएम ऑफिस के एमआरसी अनिल, कंप्यूटर ऑपरेटर सोमबीर व कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ इंस्पेक्टर सतीश देशवाला ने बताया कि तीनों को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
महम अथॉरिटी से भी मांगा रिकॉर्ड
इंस्पेक्टर सतीश देशवाल ने बताया कि नेेटिस देकर महम और दादरी एसडीएम ऑफिस से पिछले तीन साल का रिकॉर्ड मांगा गया है। 25 जून का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों अथॉरिटी के रिकॉर्ड लेकर जांच की जाएगी ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।
दादरी अथॉरिटी में ट्रांसफर सभी छह गाड़ियां लग्जरी
एसटीएफ इंस्पेक्टर सतीश देशवाल ने बताया कि दादरी अथॉरिटी में ट्रांसफर छह गाड़ियों पर अभी संदेह की स्थिति है। जांच के बाद ही स्थिति पूरी स्पष्ट हो पाएगी। रिकॉर्ड इसलिए मांगा गया है ताकि पता चल सके कि दादरी अथॉरिटी में किस आधार पर ये गाड़ियां ट्रांसफर हुई हैं। सभी छह लग्जरी गाड़ियां हैं।
प्रवीन करता था गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का काम
सतीश देशवाल ने बताया कि दादरी शहर के प्रेम नगर निवासी प्रवीन गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का काम करता था। वह महम निवासी अमित, सीसर खास निवासी रमेश व करीब 12 अन्य लोगों के साथ मिलकर चोरी के वाहनों का फर्जी रजिस्ट्रेशन भी करवाता था।
हमने दादरी और महम अथॉरिटी को तीन साल का रिकॉर्ड मुहैया कराने के लिए नोटिस दे रखा है। दादरी में ट्रांसफर छह गाड़ियों पर संदेहजनक स्थिति है जो रिकॉर्ड के मिलान के बाद स्पष्ट हो जाएगी। महम अथॉरिटी के तीन कर्मचारियों को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर ले लिया है।
- सतीश देशवाल, इंस्पेक्टर, एसटीएफ
उन छह गाड़ियों के कागजात दूसरी अथॉरिटी में बने थे और वो दादरी ट्रांसफर हुईं थी। रिकॉर्ड मुहैया कराने के लिए मेरे कार्यालय में नोटिस आने की मुझे जानकारी नहीं है। अगर कोई दोषी है तो उस पर सख्त कार्रवाई जांच एजेंसी करे। मैंने कुछ दिन पहले ही दादरी एसडीएम का चार्ज संभाला है।
- डॉ. विरेंद्र सिंह, एसडीएम, दादरी