{"_id":"65a1ac908f324fbe020b500f","slug":"frost-in-the-fields-in-the-morning-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-12013-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सुबह खेतों में जमा पाला, दिन में धूप खिलने पर मिली ठंड से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सुबह खेतों में जमा पाला, दिन में धूप खिलने पर मिली ठंड से राहत
Sat, 13 Jan 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 13 Jan 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा उपमंडल के बेरला गांव में शुक्रवार सुबह खेतों में जमा पाला।
चरखी दादरी। क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह कोहरा छाया उसके बाद दिनभर धूप खिली। कई भागों में सुबह हल्का पाला भी जमा है। अधिकतम तापमान 14 व न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, शुक्रवार को दिनभर 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चली।
शुक्रवार सुबह आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते दृश्यता 25-30 मीटर तक रही। उसके बाद दिनभर धूप खिली। जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। सुबह के समय कई भागों में हल्का पाला भी जमा। धूप खिलने पर पशु-पक्षियों को भी ठंड से राहत मिली है। ठंड से पशुओं का भी हाल बेहाल बना हुआ है। दुधारू पशुओं में दूध की मात्रा पर भी ठंड का प्रतिकूल असर पड़ता है। धूप से फसली पौधों पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ता है। धूप खिलने पर पार्क व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चहलकदमी देखने में आई। ठंड की वजह से लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकलना उचित समझ रहे हैं।
ठंड और कोहरे का असर ट्रेनों पर भी
शुक्रवार को चरखी दादरी रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले लोगों को ट्रेनों के देरी से चलने के चलते परेशान होना पड़ा। कोहरे और ठंड के चलते शुक्रवार को ट्रेनें 15 मिनट से लेकर दो घंटे की देरी तक चली। सुबह 10.28 बजे बठिंडा जाने वाली ट्रेन 15 मिनट की देरी से रवाना हुई। जयपुर-बठिंडा ट्रेन अपने निर्धारित समय से 21 मिनट की देरी से रवाना हुई। मेरठ से श्रीगंगानगर जाने वाली ट्रेन करीब डेढ़ घंटे की देरी से रवाना हुई। वहीं चरखी दादरी से रेवाड़ी की तरफ जाने वाली कई ट्रेनें देरी से चलीं। सिरसा से चलकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन 28 मिनट की देरी से रवाना हुई। भिवानी से मथुरा जाने वाली 14725 ट्रेन चरखी दादरी स्टेशन से 35 मिनट की देरी से रवाना हुई। हिसार से चलकर रेवाड़ी जाने वाली ट्रेन 09631 करीब 40 मिनट लेट रही। श्रीगंगानगर से चलकर दिल्ली जाने वाली 14029 ट्रेन करीब एक घंटा देरी से चरखी दादरी पहुंची।