फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   From soldiers to farmers, everyone in the country has become a victim of neglect: Colonel Chaudhary

देश में आज जवान से लेकर किसान तक बने हैं उपेक्षा के शिकार : कर्नल चौधरी

Mon, 05 Jan 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 05 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
From soldiers to farmers, everyone in the country has become a victim of neglect: Colonel Chaudhary
गांव काकड़ौली हुक्मी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारी व ग्रामीण।
बाढड़ा। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी भूतपूर्व सैनिक सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि देश में आज जवान से लेकर किसान तक उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। हर क्षेत्र में काॅरपोरेट घरानों का दबदबा बढ़ रहा है और देश के अनमोल संसाधनों का दुरुपयोग व दोहन किया जा रहा है। संविधान में फेरबदल करने सहित मनरेगा योजना को भी धीरे-धीरे बंद करना सरकार की जवाबदेही से पीछे हटना है, जिसके विरोध में कांग्रेस गांव से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ रही है।
विज्ञापन


यह बात उन्होंने गांव काकड़ौली हुक्मी में रविवार को संविधान बचाओ, मनरेगा बचाओ मिशन के तहत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर पूर्व विधायक सोमवीर श्योराण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील, कमल प्रधान भिवानी आदि भी मौजूद रहे। कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने जनता को अनेक सपने दिखाए जिसमें हर गरीब व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये भेजने व 2 करोड़ नौकरियां देने की बात कही लेकिन आज देश में ना गरीबी खत्म हुई और ना ही रोजगार के नए पद सृजित किए गए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सोमवीर श्योराण ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने देश को सींचने का काम किया लेकिन भाजपा में केवल भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद का बोलबाला है। हर युवा को रोजगार देने वाली भाजपा सरकार 11 साल में 10 बार भर्ती नियमों में बदलाव कर बेरोजगारों के हितों से खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश सरकार बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र से हर मामले में उपेक्षा बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील व संगठन जिलाध्यक्ष कर्ण सिंह ओबरा ने कहा कि भाजपा केवल दिखावे करती है और धरातल पर काम करने में कंजूसी बरत रही है।
इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष दीपक सांगवान, पूर्व सरपंच विजय फौजी, मनबीर नंबरदार, दलबीर सिंह गांधी, अनिल शेषमा, जयदीप काकड़ौली, सविता श्योराण, सत्यजीत पिलानिया, बार एसोसिएशन प्रधान सुरेंद्र मेहड़ा, कैप्टन दलबीर शेषमा, सूबेदार विरेंद्र ग्रेवाल, कटार सिंह सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed