फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   From 12 PM today, women will be able to travel for free with children

Charkhi Dadri News: आज दोपहर 12 बजे से महिलाएं बच्चों के साथ कर पाएंगी निशुल्क सफर

Thu, 27 Aug 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 27 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
From 12 PM today, women will be able to travel for free with children
शहर के बस स्टैंड़ पर लगी बसें। - फोटो : 1
चरखी दादरी। रक्षाबंधन पर्व को लेकर रोडवेज डिपो ने यात्रियों की सुविधा के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। पर्व के दौरान महिलाओं और 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी। यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रोडवेज विभाग ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं ताकि बसों का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और अन्य स्थानों पर यात्रा करती हैं। ऐसे में बस अड्डों और बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए डिपो स्तर पर विशेष व्यवस्था की गई है। डिपो के सभी नौ बूथों पर एक-एक निरीक्षक के साथ कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। इन कर्मचारियों की जिम्मेदारी बसों के संचालन पर नजर रखने के साथ-साथ यात्रियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाना और महिलाओं को सुविधाजनक सफर सुनिश्चित करना रहेगा।
विज्ञापन

विभाग की ओर से बस अड्डे पर भी अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि पर्व के दौरान किसी मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक होने की स्थिति में तत्काल अतिरिक्त बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए बसों के संचालन की लगातार निगरानी की जाएगी ताकि भीड़ के कारण यात्रियों को लंबे समय तक बसों का इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

115 बसों का होगा संचालन
डिपो महाप्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के दिन डिपो की सभी 115 बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर आवश्यकता के अनुसार बसों के अतिरिक्त फेरे भी करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि महिलाओं और 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा 28 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगी।
व्यवस्था के चाक-चौबंद
महाप्रबंधक ने बताया कि रक्षाबंधन पर रोडवेज कर्मचारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। किसी भी कर्मचारी की छुट्टी नहीं रखी गई है ताकि बस संचालन में कर्मचारियों की कमी न आए। बस अड्डे के सभी प्रमुख स्थानों पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

वर्जन:
पर्व के दौरान महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बसों में भीड़ बढ़ने पर विभाग की ओर से तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। रोडवेज विभाग का प्रयास रहेगा कि महिलाएं और बच्चे सुरक्षित एवं आरामदायक तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।--नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed