फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   fraud with woman

Charkhi Dadri News: महिला को गंध सुंघाकर गहने ले गए युवक

Sun, 11 May 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 11 May 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
fraud with woman
शहर के रोज गार्डन में सुबह छह बजे झांसे में आई महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर निवासी एक महिला को गंध सुंघाकर तीन युवकों ने गहने ठग लिए। महिला का आरोप है कि युवकों ने गहनों के बदले में पांच लाख रुपये देने का लालच दिया था। अब महिला की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला सोनी देवी ने बताया कि वह हर रोज सुबह-शाम शहर के रोज गार्डन में घूमने के लिए जाती हैं। 10 मई की सुबह करीब साढ़े 6 बजे वह पार्क में घूमने के लिए गई थीं। इस दौरान वह पार्क के कोने पर पहुंचीं तो वहां एक व्यक्ति हेलमेट लगाकर स्कूटी पर बैठा हुआ था।
विज्ञापन

स्कूटी पर बैठे व्यक्ति ने महिला से किसी कार्यालय का पता पूछा तो महिला ने जानकारी न होने की बात कही। इसके बाद वहां पर दो लड़के आ गए। वे आपस में कूपन लेने-देने की कुछ बात कर रहे थे। उन्होंने महिला को भी मौके पर सोने के कड़े व सोने की चेन के बदले में पांच लाख रुपये देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उन्होंने एक गंध छोड़ी और महिला सूंघते ही उनके पक्ष में हो गई। बाद में वे महिला को नगर परिषद में ले गए। यहां पर उन्होंने सोने के दो कड़े व एक चेन ले ली। बाद में तीनों बाइक पर सवार होकर चले गए। उन्होंने रुपये भी नहीं दिए। कुछ देर बाद वह सामान्य हुई तो उसे गहने की ठगी होने का पता चला। इसके बाद पुलिस के पास गई और शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों से गहने बरामद कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed