{"_id":"6765c2358ace136126050204","slug":"fraud-with-revenue-department-clerk-charkhi-dadri-news-c-125-1-shsr1009-127379-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: निवेश के नाम पर राजस्व विभाग के लिपिक से धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: निवेश के नाम पर राजस्व विभाग के लिपिक से धोखाधड़ी
Sat, 21 Dec 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर राजस्व विभाग में लिपिक के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस थाना में दी है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
साइबर क्राइम पुलिस थाना में दी शिकायत में गांव ओबरा निवासी विकास ने बताया कि वह राजस्व विभाग तोशाम में लिपिक के पद पर तैनात है। उसके व्हाट्सएप पर एक अक्तूबर को बूल स्टॉक डेली शेयरिंग ग्रुप में किसी अनजान व्यक्ति ने उसे जोड़ दिया। इसके बाद उसके व्हाट्सएप पर निवेश कराने के लिए चेट की गई। इसमें उसे एक वेबसाइट पर अपनी एक आईडी बनाने के लिए बोला गया। उसने एडवाइजर के कहे अनुसार अपनी आईडी बना ली।
इसके बाद उसके बैंक खाता से चार नवंबर को 20,000 और पांच नवंबर को 40,000 और दस हजार रुपये स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग के नाम से निवेश करा लिया। इस तरह से उसके 70,000 रुपये निवेश कराए गए। उसके आईडी पर करीब एक लाख रुपये बताए गए। इसे लेने के लिए उसे 10 से 12 निवेश करने के लिए बोला गया। इसके बाद ये राशि ले सकते हैं। उसने इसके बारे में दोस्तों से चर्चा की तो उसे धोखाधड़ी होना बताया गया। इसके बाद मामले की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस थाना में दी गई।
विज्ञापन
इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।