फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   fraud team reached medical store

Charkhi Dadri News: मेडिकल स्टोर पर पहुंचा फर्जी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, शक पर गाड़ियों में बैठकर फरार हुए छह लोग

Wed, 21 Aug 2024 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 21 Aug 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
fraud team reached medical store
मेडिकल स्टोर पर रुपये ऐंठने पहुंचे गिरोह के गुर्गे। स्रोत: सीसीटीवी
बौंदकलां में मेडिकल स्टोर संचालक से रुपये ऐंठने के पांच दिन बाद गिरोह में शामिल गुर्गाें ने बाढड़ा में की कोशिश
विज्ञापन

संचालक को शक होने पर दो गाड़ियों में बैठकर हुए फरार, सीसीटीवी में कैद हुई आरोपियों की करतूत

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। कस्बा स्थित एक मेडिकल स्टोर पर रुपये ऐंठने के लिए बुधवार को एक गिरोह फर्जी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता बनकर पहुंच गया। गिरोह के छह गुर्गाें ने बिना दस्तावेज जांचे ही मेडिकल स्टोर सील करने की बात कही। इससे संचालक को शक हो गया। इसके बाद गिरोह के गुर्गे अपनी दोनों गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए। बाद में बाढड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
शिकायतकर्ता प्रदीप ने बताया कि उसकी बाढड़ा में दीप मेडिसिन पॉइंट दुकान है। बुधवार दोपहर दो गाड़ियों में सवार छह लोग मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। इनमें दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल थे। दोनों महिलाओं में से एक पुलिस की वर्दी पहने थी। उनकी एक गाड़ी पर नीली बत्ती लगी थी।
विज्ञापन

प्रदीप ने बताया कि उन्होंने आते ही कागजात देखे बिना मेडिकल स्टोर को सील करने की बात कही। यह सुनकर जब प्रदीप ने उन्हें बैठने की बात कही तो उन्होंने समय न होने की बात कही। उसी दौरान उन्होंने गल्ला चेक करना चाहा, लेकिन चाबी न होने के कारण वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए। प्रदीप ने बताया कि उसे उनके हाव-भाव से शक हो गया। दो बार उसने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन, सभी छह लोग गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए। सभी ने मास्क लगाए थे। उनकी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सांवड़ में वारदात कर चुका है यह गिरोह
बता दें कि 16 अगस्त को सांवड़ गांव स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक से इस गिरोह ने 27 हजार रुपये ऐंठ लिए थे। जाते वक्त वे काफी दवाएं भी साथ ले गए थे। उस दौरान भी गिरोह के गुर्गे दो गाड़ियों में थे। एक महिला ने पुलिस की वर्दी पहनी थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि सांवड़ में वारदात करने वाले गिरोह ने ही बाढड़ा में एक और वारदात करने की कोशिश की।


- ड्रग्स इंस्पेक्टर को दी जानकारी, एसपी तक पहुंची सूचना
मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि उसने ड्रग्स इंस्पेक्टर से भी इस संबंध में बातचीत की। उस दौरान ड्रग्स इंस्पेक्टर ने बताया कि एसपी को मामले से अवगत करवा दिया गया है।


फोटो 30
मेडिकल स्टोर पर रुपये ऐंठने पहुंचे गिरोह के गुर्गे। स्रोत : सीसीटीवी
फोटो 31
पुलिस की वर्दी पहनी महिला। स्रोत : शिकायतकर्ता
फोटो 32
मेडिकल स्टोर संचालक की ओर से भागने से पहले कार में बैठे दो युवकों का लिया गया फोटो। स्रोत : शिकायतकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed